IPL 2022 के दौरान महिला आईपीएल भी खेला जाएगा, आईपीएल के सभी मैच मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में होंगे

0
919
IPL
IPL

IPL 2022 को लेकर लगातार चर्चा हो रही हैं टूर्नामेंट भारत में होगा या नहीं। इसको लेकर BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि लीग राउंड के मुकाबले महाराष्ट्र के दो शहरों में खेला जाएगा। मुंबई और पूणे में ही लीग का मैच खेला जाएगा। प्लेऑफ का वेन्यू बाद में डिसाइड किया जाएगा। उन्होंने महिला टी20 चैलेंज कराने (महिला IPL) की भी बात कही हैं। महिला आईपीएल के मुकाबले मई में खेले जाएंगे।

IPL 2022 के लिए जल्द होगा मेगा ऑक्शन

आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। आईपीएल ने मेगा ऑक्शन में शामिल होने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 590 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। 228 कैप्ड और 335 अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल है। सात खिलाड़ी एसोसिएट्स देश से हैं। आईपीएल में इस बार 8 की जगह 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। लखनऊ और अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी टीमें पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही हैं।

इस साल होगा महिला IPL

IPL 2022

सौरव गांगुली ने महिला आईपीएल को लेकर भी बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने कहा कि महिला टी20 चैलेंज इस साल मई में होगा। उम्मीद है कि भविष्य में हम एक बड़े महिला आईपीएल की मेजबानी करने में सक्षम होंगे। इस साल आईपीएल प्लेऑफ के दौरान वुमेन टी20 चैलेंज का आयोजन जरूर होगा।

महिला IPL में 3 टीमें हिस्सा लेती है। सुपरनोवा, वेलोसिटी और ट्रेल ब्लेजर्स। अभी तक यह टूर्नामेंट इतिहास में कुल 3 बार खेला गया है। 2018 और 19 में सुपरनोवा जबकि 2020 में ट्रेल ब्लेजर्स ये खिताब जीता था। पिछले साल कोरोना के चलते ये टूर्नामेंट नहीं खेला जा सका था।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा, लीग राउंड महाराष्ट्र में और प्लेऑफ अहमदाबाद में खेलें जाएंगे

IPL 2022 में 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 12 और 13 फरवरी को होगा मेगा ऑक्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here