Navratri 2021: डोली में सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, शुभ-अशुभ हैं संकेत

0
715
Navratri 2021
Navratri 2021

Navratri 2021: इस साल शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) 07 अक्टूबर 2021, गुरुवार से शुरू हो रही हैं। नवरात्रि (Navratri) के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों पर माता रानी की विशेष कृपा होती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कुछ राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी।

इस बार की नवरात्रि शुभ और अशुभ दोनों संकेत लेकर आ रही है। साल 2021 की नवरात्रि भक्तों के लिए अलग संकेत लेकर आ रही है। क्योंकि मातारानी डोली में सवार हो कर आ रही हैं और 15 अक्‍टूबर को हाथी पर सवार होकर प्रस्‍थान करेंगी। शास्‍त्रों में मां के आगमन और प्रस्‍थान की सवारी को लेकर शुभ-अशुभ संकेत बताए हैं। इसके मुताबिक मां का डोली में आगमन शुभ नहीं माना गया है।

मातारानी जब भी डोली में सवार हो कर आती हैं तो आपदाएं आती हैं या हिंसा होती है। कुल मिलाकर यह सवारी मृत्‍यु का कारण बनती है। वहीं हाथी पर विदाई को शुभ माना गया है। हाथी पर मां की विदाई होने से अच्‍छी बारिश होती है और धन-धान्‍य बढ़ता है।

मां दुर्गा के आगमन और प्रस्‍थान की सवारी नवरात्रि शुरू और समाप्‍त होने के दिन से तय होती है। यदि नवरात्रि की शुरुआत सोमवार या रविवार को हो तो इसका मतलब होता है कि मां हाथी पर सवार होकर आएंगी। शनिवार और मंगलवार को हो तो मां घोड़े पर सवार होकर आती हैं। वहीं गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि की शुरुआत मां की डोली पर सवारी का संकेत होती है।  

यह भी पढ़ें:

दुर्गापूजा विशेष: खेसारी लाल का ये देवी गीत हो रहा है ट्रेंड, जाने भोजपुरी देवी गीत का महत्व

दुर्गापूजा विशेष:नवरात्र में करे इन पांच मंदिरों का दर्शन, अद्भुत हैं कहानिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here