Mumbai News : BJP वार्ड अध्यक्ष पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुंबई कांग्रेस ने की कारवाई की मांग

0
511
Kanpur molestation (प्रतीकात्मक चित्र)
Kanpur molestation (प्रतीकात्मक चित्र)

Mumbai सहित पूरे महाराष्ट्र में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर महिला सुरक्षा कानून बनाये जाने की मांग की जा रही है। भाजपा के 12 महिला विधायक राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात कर कानून बनाने की मांग को लेकर महाविकास अघाड़ी सरकार को जमकर घेर रही है। बोरीवली पक्षिम में भाजपा की महिला पदाधिकारी को भाजपा कार्यालय में बुलाकर बंद दफ्तर में जबरन छेड़छाड़ करने का मामला सामने आने पर उनको दबाने की कोशिश की गई। जब महिला नही मानी तो उसके साथ मारपीट की गई। ऐसा आरोप मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने लगाया है। सचिन सावंत ने भाजपा महिला कार्यकर्ता के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर ट्वीट किया है।

सचिन सावंत ने कहा कि फडणवीस साहब और चंद्रकांत दादा स्पष्ट करें कि महिलाओं की आवाज दबाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। पूरी भाजपा उत्पीड़ित महिला के खिलाफ खड़ी है। अपराधी बीजेपी कार्यकर्ता को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा पार्षद के कार्यालय में एक महिला के साथ छेड़खानी की गई और न्याय दिलाने के बजाय उसकी आवाज दबाने के लिए भाजपा पार्षदों ने उस महिला के साथ मारपीट की।

सचिन सावंत ने कहा कि भाजपा कार्यालय में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और अपराधियों को उनकी पीठ पर बिठाया जाता है। मामले को दबाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी की 53 वर्षीय महिला कार्यकर्ता को भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष प्रतीक सालवी द्वारा भाजपा नगरसेविका अंजली खेडकर के ऑफिस में बुलाकर बंद दरवाजे में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रतीक सालवी बोरीवली पश्चिम में भाजपा का वार्ड अध्यक्ष है। वह भाजपा के ही एक नगरसेविका अंजली खेडकर को ऑफिस में बात करने के लिए बुलाया और फिर ऑफिस का दरवाजा बंद करके उसके साथ छेड़छाड़ किया। इस मामले की जानकारी के बाद भाजपा नेताओं द्वारा शिकायतकर्ता महिला की आवाज बंद करने की कोशिश की गई। जब वह नही मानी तो उसकी मदद करने के बजाय उसे धमकाया गया। बोरीवली पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:  

Mumbai News : आरे कॉलोनी में तेंदुए का आतंक, बच्चे पर किया हमला, पिता ने ऐसे बचाई बच्‍चे की जा

Mumbai Airport पर 25 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ मां-बेटी की जोड़ी गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here