Happy Diwali 2021: देशभर में दीवाली को लेकर उत्साह, नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

0
271
Diwali
Diwali

‘सभी के दीप सुंदर हैं हमारे क्या तुम्हारे क्या

उजाला हर तरफ़ है इस किनारे उस किनारे क्या’

हफ़ीज़ बनारसी के अल्फ़ाज़ में दीपावली में सब कुछ सुंदर है। Diwali के इस पावन उत्सव पर पूरा देश हर्षोल्लास के साथ खुशियां मना रहा है। इस मौके पर देश प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।

विपक्षी नेता राहुल गांधी ने भी प्रकाश के इस पावन पर्व पर देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है, दीपक का उजाला बिना किसी भेदभाव के सबको रौशनी देता है- यही दीपावली का संदेश है। अपनों के बीच दिवाली हो, सबके दिलों को जोड़ने वाली हो!

दीपावली के मौके पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को दी गई अपनी शुभकामना में लिखा है, सभी को “दीपावली” की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व सभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने दीपावली संदेश में जनता से कहा है कि दीपावली के पावन पर्व की आपको एवं आपके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में उल्लास, उन्नति, सुख एवं समृद्धि में अभिवृद्धि करे, यही ईश्वर से कामना है।

दीपावली के पावन मौके पर अयोध्या से दिये अपने संदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज ‘श्री अयोध्या जी’ में दीपावली के पावन पर्व के पुनीत अवसर पर प्रभु श्री रामलला जी के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कृपानिधान रघुकुल नंदन सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करें। सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। जय श्री राम!

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने दीपावली बधाई संदेश में देशवासियों के लिए मां लक्ष्मी से प्रार्थना की है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया है, सभी देशवासियों को दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद आप सभी पर सदा बना रहे। आज शाम 7 बजे से दिल्ली के 2 करोड़ लोग मिलकर दिवाली पूजन करेंगे जिसका टीवी पर लाइव प्रसारण होगा। आइए हम सभी एक साथ मिलकर भगवान श्री रामचंद्र जी का स्वागत करें।

पूरा देश आज दीपोत्सव के इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। इन प्रमुख नेताओं के अलावा अन्य नेताओं ने भी दीपावली के मौके पर देशवासियों को बधाई संदेश दिया है और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की है।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी: देव दीपावली में पहली बार शामिल होंगे पीएम, 15 लाख दीयों से जगमग होगा काशी

Diwali Laxmi Puja Muhurat Time: दीवाली पर यह है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here