Malala Yousafzai ने पाकिस्तानी लड़के से किया निकाह, सोशल मीडिया यूजर कर रहे हैं ट्रोल, Taslima Nasrin ने कही यह बात

0
1023
Malala Yousafzai Married
Malala Yousafzai Married

मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) ने मंगलवार को इंग्लैंड (England) के बर्मिंघम (Birmingham) में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के मैनेजर असर मलिक (Asar Malik) से निकाह कर लिया। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता (Nobel Prize Winners) मलाला यूसुफजई ने 24 साल की उम्र में असर मलिक के साथ जीने मरने की कसमें खा ली हैं। मलाला ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर शादी की तस्वीरों को शेयर कर दिया है। मलाला की पोस्ट देखने के बाद लोग उन्हें बधाई भी दे रहे हैं और ट्रोल भी कर रहे हैं।

लोग शादी क्यों करते हैं? Malala Yousafzai

मलाला ने शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘आज का दिन मेरे जीवन का एक अनमोल दिन है। जीवन भर का साथ निभाने के लिए असर और मैं शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने लिखा कि घर पर एक छोटा निकाह समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें दोनों के ही घर वाले भी मौजूद थे। हम अपने जीवन में आने वाले पड़ाव के लिए बहुत उत्साहित हैं।

image 12

मलाला के इस ट्वीट के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर कह रहे हैं कि शुरू कैसे हुआ था और अंत कैसे हुआ, एक अन्य यूजर ने लिखा मलाला एक hypocrite महिला हैं।

दरअसल 1 जुलाई 2021 को मलाला यूसुफजई ने ब्रिटिश वॉग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि, उनके माता-पिता ने अरेंज मैरिज की है, लेकिन वह शादी को इतना जरूरी नहीं मानती। मलाला ने कहा था कि, ‘मुझे आज भी समझ में नहीं आता कि लोग शादी क्यों करते हैं। अगर आपकी जिंदगी में कोई व्यक्ति है, तो आपको शादी के कागजों पर हस्ताक्षर क्यों करने होते हैं। यह एक पाटर्नरिशप ही क्यों नहीं रह सकती?’ लोग इसे लिव-इन रिलेशनशिप के तौर पर देख रहे हैं।

image 13

मलाला ने जब यह बयान दिया था, उस वक्त भी उन्हें पाकिस्तानी जनता ने खूब ट्रोल किया था। पाकिस्तानी जनता उन्हें इस्लाम और कुरान की दुहाई दे रही थी। आज वही जनता कह रही है कि लोगों को इस्लाम के खिलाफ करने वाली मलाला आज खुद इस्लाम की राह पर चल पड़ी हैं।

यहां पर देखें जनता ने क्या कहा?

मुझे कोई आर्श्चय नहीं हुआ

https://twitter.com/Tumhotoh/status/1458158592293412865

यह कैसे शुरू हुआ था

 हद होती है

क्यों मलाला

https://twitter.com/Ticklemepink_8/status/1458159111745511430

Taslima Nasrin

बता दें कि मलाला की शादी पर सभी लोग बधाई दे रहे हैं। इसपर बांग्लादेश स्वीडिश नागरिक महिला अधिकारों पर प्रखर होकर बोलने वाली तसलीमा नसरीन ने भी अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। उन्होंने कहा कि मलाला ने एक पाकिस्तानी लड़के से शादी कर ली है, यह सुनकर मुझे थोड़ा झटका लगा है। उनकी उम्र महज 24 साल है। मुझे लगा था कि वह Oxford university पढ़ने जाएंगी, किसी के साथ प्यार होगा और किसी इंग्लिश हैंडसम आदमी से शादी करेंगी। लेकिन….

गौरतलब है कि, मलाला यूसुफजई को एक ताकतवर महिला के रूप में देखा जाता  है। जिन्होंने 14 साल की उम्र में पाकिस्तान में लड़कियों को शिक्षित करने के लिए तालिबान से लड़ाई लड़ी। उन्हें गोली भी खानी पड़ी। मलाला आज लड़कियों को शिक्षित करने के लिए मलाला नाम का एक फंड भी चलाती है। बता दें कि, उनका जन्म पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में स्थित मिंगोरा शहर मे हुआ था। तालिबानी खतरे के कारण वह अब अमेरिका में रहती हैं।

यह भी पढ़ें:

कौन है असर? जिसके साथ Malala Yousafzai ने किया है निकाह

ब्रिटिश वॉग मैगजीन की कवर गर्ल मलाला यूसुफज़ई ने शादी पर दिया बयान, पाकिस्तानी जनता पढ़ाने लगी इस्लाम का पाठ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here