Ice Cream Side Effects: बारिश के मौसम में अगर आप भी खा रहे हैं आइसक्रीम तो, हो जाइए सतर्क!

कई लोग तो बारिश के मौसम में भी आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है बारिश के दिनों में आइसक्रीम का सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।

0
309
Ice Cream Side Effects

Ice Cream Side Effects: बच्चों से लेकर बड़ो तक आइसक्रीम सभी की पसंदीदा चीजों में से एक है। खासकर गर्मियों में आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है। कई लोग तो बारिश के मौसम में भी आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है बारिश के दिनों में आइसक्रीम का सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। अगर आप भी मानसून में आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं तो इससे होने वाले नुकसान के बारे में जरुर जान लें।

Ice Cream Side Effects: बारिश में आइसक्रीम खाने के नुकसान-

सर्दी-जुकाम

बारिश के मौसम में आइसक्रीम खाने से आपको सिने में दर्द के साथ-साथ सर्दी- जुकाम की समस्या आ सकती है, क्योंकि मानसून में मौसम सुहाना और ठंडा हो जाता है। इस दौरान आपको ऐसी चीजें खाने से बचना चाहिए जो कि ठंडी हो। बारिश में आइसक्रीम खाने से सर्दी,कफ,जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए डॅाक्टर्स भी कहते हैं कि बारिश के मौसम में आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए।

Ice Cream Side Effects
Ice Cream Side Effects

शरीर की पाचन शक्ति कमजोर होना

बारिश के मौसम में आइसक्रीम का सेवन करने से आपको पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि मानसून में हमारे शरीर की इम्यूनिटी घटने लगती है। ऐसे में बाहर की चीजें खाने से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इसलिए हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे इम्यूनिटी बढ़े।

सिरदर्द की समस्या

बारिश के मौसम में आइसक्रीम खाने से सिर में दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। क्योंकि आइसक्रीम ठंडा होता है और इसे खाने से ब्रेन फ्रीज हो सकता है। जिससे सिर में तेज दर्द हो सकता है। वैसे तो सभी को मानसून में ठंडी चीजें खाने से बचना चाहिए लेकिन जिन्हें माइग्रेन की प्रॅाब्लम है उन्हें आइसक्रीम खाने से जरुर बचना चाहिए।

Ice Cream Side Effects: बच्चों से लेकर बड़ो तक आइसक्रीम सभी की पसंदीदा चीजों में से एक है खासकर गर्मियों में आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है
Ice Cream Side Effects

गले में दर्द होना

मानसून में आइसक्रीम खाने से गले में इंफेक्शन की समस्या बढ़ती है। आइसक्रीम का सेवन करने से गले में कफ और खांसी की समस्या भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

Lauki Halwa Recipe: कुछ ही मिनटों में बनाएं स्वाद से भरपूर लौकी का हलवा, यह है बनाने की विधि…

Head Lice: बारिश में बालों में काटने लगी है जूं? तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here