Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर कान्हा जी के लिए करनी है शॉपिंग, दिल्ली के इन मार्केट्स से खरीदें सुंदर वस्त्र

लक्ष्मी नगर का विजय चौक शॉपिंग के लिए काफी फेमस है। त्योहारों के समय यहां काफी अच्छा बाजार लगता है। जन्माष्टमी पर अगर आप लड्डू गोपाल के लिए सामान खरीदना चाहते हैं तो इस बाजार में जा सकते हैं।

0
2088
Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर कान्हा जी के लिए करनी है शॉपिंग, दिल्ली के इन मार्केट्स से खरीदें सुंदर वस्त्र
Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर कान्हा जी के लिए करनी है शॉपिंग, दिल्ली के इन मार्केट्स से खरीदें सुंदर वस्त्र

Janmashtami 2022: पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। हर साल देश में पूरे भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ जन्माष्मी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, जिसे हर साल लोग हर साल उनके जन्मोत्सव के रूप में मानते हैं।

ऐसे में कई लोग अपने घरों में रखे लड्डू गोपाल को बेहद सुंदर तरीके से सजाते हैं। उन्हें रंग-बिरंगे कपड़े पहनाते हैं। मगर इस बार आप अपने लड्डू गोपाल को सबसे सुंदर सजाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि दिल्ली के वो मार्केट जहां आपको मिल सकते हैं, सबसे अच्छे कपड़े। इन मार्केट में जाकर आप लड्डू गोपाल के लिए शॉपिंग कर सकते हैं।

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर कान्हा जी के लिए करनी है शॉपिंग, दिल्ली के इन मार्केट्स से खरीदें सुंदर वस्त्र
Janmashtami 2022

Janmashtami 2022: दिल्ली के इन बाजारों में करें कान्हा जी के लिए शॉपिंग

  • किनारी बाजार, चांदनी चौक

जन्माष्टमी का त्योहार लोग खूब धूम-धाम से मनाते हैं। इस मौके पर बाजारों में काफी रौनक रहती है। लोग शॉपिंग के लिए बाजारों में खूब जाते हैं। ऐसे में अगर आप चांदनी चौक जाते हैं तो वहां आपको सजावट का हर सामान मिल जाएगा। किनारी बाजार में आपको कान्हा जी के लिए तरह-तरह की ड्रेस मिल जाएगी। यहां की सबसे खास बात ये है कि आपको यहां अच्छा सामान सस्ते दामों पर मिल जाएगा।

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर कान्हा जी के लिए करनी है शॉपिंग, दिल्ली के इन मार्केट्स से खरीदें सुंदर वस्त्र
Janmashtami 2022
  • विजय चौक, लक्ष्मी नगर

लक्ष्मी नगर का विजय चौक शॉपिंग के लिए काफी फेमस है। त्योहारों के समय यहां काफी अच्छा बाजार लगता है। जन्माष्टमी पर अगर आप लड्डू गोपाल के लिए सामान खरीदना चाहते हैं तो इस बाजार में जा सकते हैं। लड्डू गोपाल के लिए यहां पर एक से बढ़कर एक ड्रेस मिल जाएंगी।

इस बाजार में जाने का सबसे अच्छा समय दिन का है। साथ ही मंगलवार के दिन यहां जाने से बचें, क्योंकि इस दिन यहां पर वीकली मार्केट लगता है।

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर कान्हा जी के लिए करनी है शॉपिंग, दिल्ली के इन मार्केट्स से खरीदें सुंदर वस्त्र
Janmashtami 2022
  • लाल क्वाटर, कृष्णा नगर

पूर्वी दिल्ली के मशहूर बाजारों में से एक है ये कृष्णा नगर की मार्केट। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का दरबार सजाने के लिए अगर आप यूनीक सामान देख रहे हैं तो इस बाजार में जाएं। लड्डू गोपाल के लिए खूबसूरत ड्रेस खरीदने के लिए भी यहां की दुकानों पर आप जरूर जाएं।

  • नांगलोई मार्केट

जन्माष्टमी के मौके पर आपको छोटी से छोटी चीज भी लड्डू गोपाल के लिए खरीदनी हो तो आप इस मार्केट जा सकते हैं। यहां आपको कान्हा जी के लिए माला से लेकर उनके कान के कुंडल तक सब मिल जाएगा। यहां पर आपको झूले से लेकर बेड तक सब अच्छे और सस्ते दामों पर मिल जाएगा।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here