Karwa Chauth 2021:आज करवा चौथ का त्योहार है। इस दिन शादीशुदा औरतें अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पूरे दिन तन,मन से व्रत रखतीं हैं। इसके अलावा पत्नियां शाम को चांद का दीदार कर अपने पति को छलनी से देख अपना व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ का त्यौहार हिंदू धर्म (Hindu Religion) के प्रमुख त्योहारों में से एक है। करवा चौथ का व्रत केवल शादीशुदा स्त्रियों को ही करने का अधिकार है।
यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इसे करक चतुर्थी भी कहा जाता है। यह त्योहार भारत के कुछ हिस्सों में सबसे ज्यादा मनाया जाता है, जिसमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्य शामिल हैं।
शुभ मुहूर्त
करवा चौथ का शुभ मुहूर्त
• पूजा का मुहूर्त- 5 बजकर 43 मिनट से लेकर 6 बजकर 50 मिनट तक
• पूजा की अवधि- 1 घंटे 7 मिनट
• चंद्रोदय समय-8 बजकर 7 मिनट
आपके शहर में कब निकलेगा चांद?
इंतजार समाप्त होते जा रहा है। अब बहुत जल्द ही चांद निकलने वाला है। हालांकि दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादलों के कारण चांद को देखने में परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं आपकी शहर में कब निकलेगा चांद।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में करवा चौथ का चांद 07 बजकर 56 मिनट पर दिखेगा।
कानपुर : 08 बजकर 11 मिनट पर।
आगरा में चांद के निकलने का समय 08 बजकर 07 मिनट बताया गया है।
प्रयागराज: 07 बजकर 55 मिनट।
मथुरा में 08 बजकर 08 मिनट पर चांद दिखाई देगा।
नोएडा में 08 बजकर 07 मिनट पर दिखने की संभावना है।
गाजियाबाद 08 बजकर 07 मिनट।
मेरठ: 08 बजकर 04 मिनट।
यह भी पढ़ें:
Happy Karwa Chauth 2021 Wishes: अपने Partner को भेजें यह प्यारा संदेश