JEE Mains 2022 Admit Card: जेईई मेन्स परीक्षा को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड…

JEE Mains 2022 Admit Card: बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए अप्रैल, मई सत्र को जून और जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

0
1622
JEE Mains 2022 Admit Card
JEE Mains 2022 Revised Schedule

JEE Mains 2022 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से ग्रेजुएशन इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेने के लिए JEE Mains परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस साल परीक्षा का आयोजन जून या जुलाई में किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अगले महीने की शुरुआत में ही जारी कर दिए जाएंगे।परीक्षा के दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन भी जल्द ही शुरू किए जाएंगे।परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करते रहें।

images 2

ऐसे डाउनलोड करें JEE Mains 2022 Admit Card

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “जून और जुलाई सत्र के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना Login Credentials दर्ज करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अंत में JEE Mains 2022 Admit Card चेक कर के डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
CUET PG 2022

JEE Mains 2022 Exam Schedule

JEE Mains 2022 के पहले सत्र की परीक्षा अब 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 व 29 जून को दो-दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। JEE Mains 2022 के दूसरे सत्र की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई को आयोजित होगी।

Rajasthan Patewari Recruitment Exam 2021 e1643097829491

JEE Mains 2022 में किए गए हैं कई परिवर्तन

  • इस साल परीक्षा का आयोजन Hybrid Mode में किया जाएगा।
  • इस बार परीक्षा में Negative Marking Scheme को भी जारी कर दिया जाएगा। इसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे तो वहीं, गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
  • इस साल छात्र अपनी मर्जी से परीक्षा केंद्र नहीं चुन सकते क्योंकि यह केवल कोरोना की वजह से किया गया था।
  • इस साल परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जा रहा है, दोनों सत्रों के लिए छात्रों को अलग-अलग रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

संबंधित खबरें:

बोर्ड परीक्षाओं के कारण JEE Mains 2022 की तारीखों में बदलाव, दो चरणों में आयोजित होगी परीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here