Vice President Election 2022 Live Updates: जगदीप धनखड़ के रूप में देश को मिले 14वें उपराष्ट्रपति

0
297
jagdeep dhankhar
jagdeep dhankhar

Vice President Election 2022 Live Updates: देश में उपराष्ट्रपति पद के लिए आज यानी 6 अगस्त को मतदान किया गया। इसके नतीजे भी आ गए हैं। चुनाव नतीजों में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जीत हुई है। इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की तरफ से उम्मीदवार पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ थे तो वहीं विपक्ष की तरफ से कांग्रेस की नेता मारग्रेट अल्वा (Margaret Alva) ने चुनाव लड़ा।

बता दें कि मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है और उससे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव होना था। शनिवार सुबह 10 बजे से वोटिंग की गयी। वोटिंग आज शाम 5 बजे तक चली। उपराष्ट्रपति चुनने के लिए संसद के दोनों सदनों के सदस्यों ने आज अपने मत का प्रयोग किया।

Vice President Election 2022 Live Updates:
Vice President Election 2022 Live Updates:

Vice President Election 2022 Live Updates: वोटिंग शुरू

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
  • कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी और के सुरेश ने भी अपना वोट डाला।
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना वोट डाला।
  • केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नारायण राणे और सर्बानंद सोनोवाल नेचुनाव के लिए वोट डाला।
  • उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने दिल्ली की संसद में वोट डाला।
  • कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी ने दिल्ली में संसद में अपना वोट डाला।
  • आप सांसद हरभजन सिंह और संजय सिंह, द्रमुक सांसद कनिमोझी और भाजपा सांसद रवि किशन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
  • विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा संसद पहुंचीं।
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
  • केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
  • राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
  • पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह ने आज संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
  • कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और द्रमुक सांसद दयानिधि मारन और तिरुचि शिवा ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजीव चंद्रशेखर ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
  • पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालने संसद पहुंचे।
  • टीएमसी सांसद और लोकसभा में संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने सांसद शिशिर अधिकारी को पत्र लिखा है।उन्होंने पत्र में लिखा कि TMC ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहने का फैसला लिया है।
  • उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने संसद में वोट डाला।
  • उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। संसद भवन में हो रहे मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वोट डाल दिया है।

पेज अपडेट जारी है….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here