UP Elections 2022 : Rampur Seat पर मुकाबला हुआ कड़ा, नवाब Qazim Ali और Mukhtar Abbas Naqvi ने डाला वोट

0
235
nawab qazim ali
nawab qazim ali

UP Elections 2022 : उत्‍तर प्रदेश जनपद की रामपुर सीट यहां की हॉट सीट (HotSeat)है। इस विधानसभा चुनाव में यहां कई बड़े और छोटे दल के नेता जोर आजमाइश कर रहे हैं। इन्‍हीं में से एक हैं समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां। जोकि जेल में रहते हुए अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश जनपद के रामपुर में सोमवार की सुबह मतदान शुरू हो गया। यहां बने मतदान केंद्रों पर हर खास और आम आदमी ने पहुंचकर अपने मत का इस्‍तेमाल किया। इसी क्रम में यहां के नवाब काजिम अली और केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने भी अपने वोट का इस्‍तेमाल किया। नवाब काजिम अली खान और उनकी माता एवं पूर्व सांसद बेगम नूर बानो एक साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट डाला।

Rampur Vsabha new
UP Elections pic credit google

UP Elections 2022 : कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं नवाब काजिम अली

वाब काजिम अली खान कांग्रेस के टिकट पर आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपनी माता के साथ आदर्श पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला है जोकि शहरी विधानसभा क्षेत्र में आता है। वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने आवास के निकट स्थित दनियापुर पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला है।

मुस्लिम बहुल है सीट

रामपुर शहर विधानसभा मुस्लिम बहुल सीट है। उत्‍तर प्रदेश में शुरुआत में हुए चुनावों में तो इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा, लेकिन बाद में यहां वोट को लेकर माहौल बदलता रहा। शुरुआती चुनावों में यहां खासतौर से नवाब परिवार के सहयोग से ही कांग्रेस को जीत हासिल होती रही। वर्ष 1980 तक आते-आते यहां के कद्दावर नेता आजम खां की राजनीतिक जमीन मजबूत होती गई। वे पहली बार नगर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। यह चुनाव उन्होंने चौधरी चरण सिंह की जनता पार्टी सेक्युलर से लड़ा था।

इसके बाद लोकदल, जनता दल और जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की। 1993 में पहली बार समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े और जीते, लेकिन, 1996 में उन्हें कांग्रेस के अफरोज अली खां ने हरा दिया। तब आजम खां समाजवादी पार्टी के कोटे से राज्यसभा सदस्य बने थे। इसके बाद से 2002 से लेकर 2017 तक सपा से उन्होंने बतौर विधायक जीत दर्ज की। 2019 में उन्होंने सपा से ही लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा को चुनाव जीतीं।

आजम के विरोधी आकाश भी हैं मैदान में

इस बार रामपुर (Rampur) की सीट पर मुकाबला कड़ा है। यहां के ताकतवर नेता आजम खां के खिलाफ उनके कड़े विरोधी आकाश सक्‍सेना ताल को भाजपा ने मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी ने यहां से सदाकत हुसैन को प्रत्याशी बनाया है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here