Tarini Rawat और Kritika Rawat ने माता-पिता को दी अंतिम विदाई, गंगा में विसर्जित की अस्थियां

0
893
Daughter of General Bipin Rawat

Tarini Rawat और Kritika Rawat ने आज दोपहर हरिद्वार के गंगा नदी घाट पर अपने माता-पिता की अस्थियां विसर्जित कीं। अस्थियां विसर्जित करने के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने CDS General Bipin Rawat और मधुलिका रावत की बेटियों कृतिका और तारिणी से घाट पर मुलाकात की। गौरतलब है कि Bipin Rawat का हेलीकॉप्‍टर बुधवार को क्रैश हो गया था। सेना के MI-17 V5 हेलीकॉप्‍टर में जनरल बिपिन रावत अपने पत्नी और सैन्यकर्मियों के साथ सवार थे। तमिलनाडु के कुन्‍नूर के पास उनका हेलीकॉप्‍टर क्रैश हुआ था। इस घटना में सीडीएस रावत उनकी पत्नी सहित 13 लोगों की मौत हो गयी थी।

पंचतत्व में विलीन हुए CDS General Bipin Rawat

देश के पहले CDS General Bipin Rawat का शुक्रवार को दिल्ली कैंट के Brar Square पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी ने उनका अंतिम संस्कार किया था। Bipin Rawat को 17 तोपों की सलामी दी गई। श्मशान घाट पर 800 सैन्‍यकर्मी मौजूद रहे। परिवार के अन्य सदस्य भी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए शामिल हुए। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें: LS Liddar की बेटी को सुन भावुक हुए Kumar Vishwas, बोलें- ”बेटियाँ जो लोरियों में भी प्रभाती सुन रही थीं, पिता तुम पर गर्व है…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here