Swadesh Tourism Conclave में बोले मंत्री सतपाल महाराज- चार धाम यात्रा की तरह ही अब विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देगी उत्तराखंड सरकार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री ने कहा कि वे विंटर टूरिज्म को बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि हम देखते हैं कि उत्तराखंड के सारे पहाड़ विंटर में सुनसान हो जाते हैं। कोई पर्यटक नहीं दिखता है।

0
299
Swadesh Tourism Conclave
Swadesh Tourism Conclave

Swadesh Tourism Conclave: चार धाम यात्रा की तरह ही अब उत्तराखंड सरकार पहली बार विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने का काम करेगी। साथ ही पर्यटकों को उत्तराखंड की संस्कृति व वहां की खाद्य वस्तुओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम भी किया जाएगा। 11 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में Swadesh Tourism Conclave को संबोधित करते हुए राज्य के पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने ये बात कही। बता दें कि बालाजी फाउंडेशन के सहयोग से एपीएन न्यूज ने Swadesh Tourism Conclave का भव्य आयोजन किया। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्र, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के मंत्री शामिल हुए।

मंत्री महराज ने एपीएन को टूरिज्म कॉन्क्लेव के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि टूरिज्म को हम आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए सबसे पहले हमें हमारे भारत के अतीत की ओर ध्यान देना चाहिए। हम जो अपनी सभ्यता और वेदों में पढ़ते हैं, वो हमारे टूरिज्म में नजर आना चाहिए। इसकी डिस्कवरी होनी चाहिए ताकि यहां और विदेश के लोगों को भारत की धरती के रहस्यों को जानने का मौका मिले।

Swadesh Tourism Conclave को संबोधित करते उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
Swadesh Tourism Conclave को संबोधित करते उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

पर्यटन के लिए इतिहास की खोज की तरफ दे रहे हैं ध्यान: सतपाल महाराज

उत्तराखंड के मंत्री ने कहा कि अभी आपने कुछ समय पहले देखा कि चीन में गुप्त मकबरे के पास टेराकोट वॉरियर्स को खोजा गया है। लोग इसे देखने के लिए जा रहे हैं। लोगों में उसे देखने की दिलचस्पी बढ़ी है। इससे उनका टूरिज्म भी बढ़ रहा है। हमे भी ऐसे ही इतिहास की तरफ ध्यान देना चाहिए। ऐसी चीजों से ही टूरिज्म बढ़ता है। हम ऐसे इतिहास की खोज की तरफ ध्यान दे रहे हैं। बता दें कि टेराकोटा वॉरियर्स अश्व टेराकोटा की मूर्तियां हैं जो चीन के प्रथम सम्राट किन शी हुआंग की सेना का निरूपण करती हैं। ये मूर्तियां 210-209 ईसा पूर्व सम्राट के शव के साथ दफन की गईं थीं। ये मूर्तियां, 1974 में जल आपूर्ति संबंधी निर्माण कार्य करते समय स्थानीय किसानों को मिली थीं।

Swadesh Tourism Conclave: उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को सम्मानित करतीं एपीएन न्‍यूज की एडिटर इन चीफ राजश्री राय 
Swadesh Tourism Conclave: उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को सम्मानित करतीं एपीएन न्‍यूज की एडिटर इन चीफ राजश्री राय 

यमुनोत्री-केदारनाथ में लोगों के लिए होगी रोपवे की सुविधा”

मंत्री ने कहा कि हमने ये देखा है कि हमारी संस्कृति कितनी पुरानी है। कई खोज में ये पाया गया है कि भारत में महिलाओं ने भी पुरुषों के साथ युद्ध किया। ये सभी लोगों को जानने का अवसर मिलेगा। भारत की तरफ लोगों का आकर्षण बढ़ेगा। इन्ही सब चीजों से भारत की प्राचीनता के बारे में लोगों को पता चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि यमुनोत्री-केदारनाथ में रोपवे लाया जाएगा। लोग रोपवे के जरिए यहां पहुंचे, इसपर हम काम कर रहें हैं। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड का टूरिज्म बढ़ रहा है। राज्य में क्रूज की व्यवस्था के लिए भी हम काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, “मैं चाहूंगा के आप उत्तराखंड आएं और इन्वेस्टमेंट करें ताकि उत्तराखंड का टूरिज्म बढ़ सके।”

विंटर टूरिज्म को बढ़ावा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री ने कहा कि वे विंटर टूरिज्म को बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि हम देखते हैं कि उत्तराखंड के सारे पहाड़ विंटर में सुनसान हो जाते हैं। कोई पर्यटक नहीं दिखता है। इसी के लिए हम विंटर टूरिज्म पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने एक आंकड़ा बताते हुए कहा कि एक अच्छी बात ये है कि इस साल अब तक 42 लाख 3 हजार 588 पर्यटक और तीर्थयात्री चार धाम की यात्रा पर आ चुके हैं। उम्मीद है कि यह संख्या जल्द ही 45 लाख तक पहुंच जाएगी।

संबंधित खबरेंः

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here