टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के घर नया मेहमान आ गया है। सानिया ने मंगलवार को एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। पति शोएब ने ट्विटर पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की। इस खबर के साथ ही कपल को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। शोएब मलिक ने फैंस का दुआओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया। शोएब मलिक  ने ट्वीट किया, ‘बताते हुए बहुत उत्साहित हूं: लड़का हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) बिल्कुल ठीक हैं और हमेशा की तरह मजबूती से खड़ी हैं। अलहमदुल्लाह, आपकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। हम बहुत शुक्रगुजार हैं।’ शोएब मलिक ने ट्वीट के साथ हैशटैग #BabyMirzaMalik का भी प्रयोग किया है।

सानिया मिर्जा की मां बनने की खबर बेहद ही अनोखे अंदाज में उनकी बहन अनम मिर्जा ने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने जानकारी दी कि वह खाला बन गई हैं। भांजे का जन्म 30 अक्टूबर, 2018 को हुआ है।

sania mirza babyबता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपने प्रेग्नेंसी के बारे में अप्रैल में अपने फैंस को खुशखबरी दी थी। प्रेग्नेंसी के बाद से ही सानिया  कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती रहती थीं। सानिया ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि उनके बच्चे के नाम के साथ मिर्जा और मलिक सरनेम जुड़ेगा। सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की थी और यह उनका पहला बच्चा है। पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने के कारण सानिया को कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा, लेकिन वह हर परिस्थिति में पूरी मजबूती से डटी रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here