Republic Day 2023 समारोह में शिरकत करेंगे मिस्‍त्र के राष्ट्रपति, जानिए क्‍यों बेहद खास हैं इस देश के साथ भारत के संबंध ?

Republic Day 2023: साल 2014 से मिस्र के राष्ट्रपति पद पर काबिज अल सिसी को भेजे गए इस आमंत्रण को अफ्रीका और अरब वर्ल्ड दोनों के लिए भारत की समान पहुंच के रूप में देखा जा रहा है।

0
133
Republic Day 2023: News on Chief Guest today
Republic Day 2023

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं।हर वर्ष की तरह अगले वर्ष यानी 2023 में 74वें गणतंत्र दिवस के भव्‍य समारोह मनाने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। इसी क्रम में भारत ने गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के लिए मिस्र के राष्ट्रपति फत्ताह अल-सिसी को न्योता भेजा है।साल 2014 से मिस्र के राष्ट्रपति पद पर काबिज अल सिसी को भेजे गए इस आमंत्रण को अफ्रीका और अरब वर्ल्ड दोनों के लिए भारत की समान पहुंच के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि इसी साल दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ भी एक साथ मनाई थी। भारत, मिस्र के साथ अपने राजनीतिक और सैन्य संबंधों को लगातार नए आयाम भी दे रहा है।

इन्‍हीं बातों को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली की ओर से 2023 के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को आमंत्रण पत्र भेजा गया है।मालूम हो कि पिछले वर्ष यानी 73वें गणतंत्र दिवस के मौके कोविड प्रोटोकोल को ध्‍यान में रखते हुए अतिथि के रूप में कोई विदेशी गणमान्य व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया था।

Abdel Fattah El-Sisi as chief Guest in R.day parade 2023.
Egyptian President Abdel Fattah El-Sisi.

Republic Day 2023: कारोबार के साथ आपसी संबंध होंगे मजबूत

Republic Day 2023: प्राचीन सभ्‍यता और संस्‍कृति वाला मिस्र अरब जगत का सर्वाधिक आबादी वाला देश है। मिस्र अफ्रीका में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है। ऐसे में राष्ट्रपति अल सिसी के लिए रेड कार्पेट बिछाए जाने से ये संकेत मिलता है कि आने वाले कुछ सालों में दिल्ली-काहिरा संबंधों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अगले साल आयोजित होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन के लिए जिन देशों को न्योता भेजा गया है। उसमें भी यह उत्तर अफ्रीकी देश भी शामिल है।
कुछ समय पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी मिस्र यात्रा के दौरान राष्ट्रपति अल-सिसी से मुलाकात की थी। इसी दौरान विदेशमंत्री जयशंकर ने उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास संदेश सौंपा था।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here