Priyanka Gandhi गिरफ्तार, गेस्ट हाउस को बनाया गया अस्थायी जेल; सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस

0
355
Priyanka gnadhi
Image from social media

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला के हरगांव थाना क्षेत्र में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi), दीपेंद्र हुड्डा और अजय कुमार लल्लू समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सभी लोगों पर आरोप है कि उन्होंने शांति को भंग किया है। बताते चलें कि सोमवार को लखीमपुर जाने के दौरान सीतापुर में प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया था। प्रियंका गांधी के लिए गेस्ट हाउस (Guest house) को ही अस्थायी जेल बना दिया गया है। गिरफ्तारी की सूचना के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं।

खबरों के अनुसार, प्रियंका गांधी के खिलाफ धारा 151, 107 के तहत केस दर्ज करके उनको गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, CRPC की धारा 116 के तहत एसडीएम अब मामले की सुनवाई करेंगे।

कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर हमला बोला

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि ये पूरी तरह से गैरकानूनी और शर्मनाक है। उन्होने कहा कि कानून के कई प्रावधानों का इस मामले में उल्लधन किया गया है। यूपी कानून व्यवस्था का मतलब योगी आदित्यनाथ की व्यवस्था है। ये पूरा मामला प्रियंका के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंधन है।कांग्रेस नेता नवजोत सिंह नवजोत सिह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने ट्वीट किया है कि मोरल अथॉरिटी का नाम है प्रियंका गांधी।

बताते चलें कि सुबह राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर प्रियंका गांधी का हौसला बढ़ाया था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है- सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी! सत्याग्रह रुकेगा नहीं।

यह भी पढ़ें : Lakhimpur Kheri Case: राहुल गांधी की हुंकार, कहा- जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है… हार नहीं मानेगी!

वहीं प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि अब तक आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है? कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ। क्यों?

यह भी पढ़ें :

Lakhimpur Kheri Violence- मृत किसानों के परिजनों को मिलेंगे 45 लाख रूपये, घायलों को 10 ला

Lakhimpur Kheri Violence Video: ‘वीडियो किसी की भी आत्मा को झकझोर देगा’, बोलें वरुण गांधी, कहा- तत्काल हो गिरफ्तारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here