Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में AAP का बड़ा ऐलान, विपक्ष के उम्मीदवार Yashwant Sinha को देंगे समर्थन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को ये ऐलान करते हुए कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन हम यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करेंगे।

0
351
Presidential election 2022
Presidential election 2022

Presidential Election 2022: दिल्ली और पंजाब में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफ़ेयर्स कमिटी (PAC) की बैठक हुई। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को ये ऐलान किया। संजय सिंह ने कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन हम यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि ये फैसला अरविंद केजरीवाल और पीएसी ने लिया है। जानकारी अनुसार बैठक में सभी नेताओं ने एक सुर में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने की बात कही है।

Presidential election 2022
Presidential election 2022

Presidential Election 2022: विपक्षी खेमें के लिए एक अच्छी खबर

बता दें कि आप पार्टी के ऐसे ऐलान के बीच अब राजनीति हलचल और ज्यादा तेज हो गई है। क्योंकि इसके पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजू जनता दल जैसी पार्टियां एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया था। वहीं बहुजन समाज पार्टी, वाईएसआर कांग्रेस, टीडीपी, जनता दल (एस), शिरोमणि अकाली दल, यूडीपी ने भी एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ही ऐलान किया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी का विपक्ष का समर्थन देना विपक्षी खेमें के लिए एक अच्छी खबर है।

Presidential election 2022
Presidential election 2022

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 18 जुलाई को मतदान

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। जिसे लेकर देश का अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। मतगणना 21 जुलाई को होगी। वहीं द्रौपदी मुर्मू ने 24 जून को अपना नामांकन भरा है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से समर्थन मांगा था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here