PM Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम में पहली Vande Bharat Express को दिखाई हरी झंडी..

पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि आज असम सहित पूरे उत्तर पूर्व की रेल कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस यहां रहने वाले लोगों के जीवन को आसान बनाएगी और इससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।

0
44
PM Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम में पहली Vande Bharat Express को दिखाई हरी झंडी..
PM Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम में पहली Vande Bharat Express को दिखाई हरी झंडी..

Vande Bharat Express: देश के अलग-अलग हिस्सों में शुरू होने के बाद असम को भी आज पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम में पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि उत्तर-पूर्व की ओर जाने वाली वंदे भारत पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन और असम में गुवाहाटी के बीच चलेगी।

पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि आज असम सहित पूरे उत्तर पूर्व की रेल कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस यहां रहने वाले लोगों के जीवन को आसान बनाएगी और इससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीते 9 साल, भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों के रहे हैं। नए भारत के निर्माण के रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कल ही देश को आजाद भारत की भव्य-दिव्य आधुनिक संसद मिली है। ये भारत के हजारों वर्ष पुराने लोकतांत्रिक इतिहास को हमारे समृद्ध लोकतांत्रिक भविष्य से जोड़ने वाली संसद है।

Vande Bharat Express

PM Modi ने कहा उत्तर पूर्व को पहली मेड इन इंडिया Vande Bharat Express मिली

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज असम सहित पूरे उत्तर पूर्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उत्तर पूर्व की कनेक्टिविटी से जुड़े तीन काम हो रहे हैं। उत्तर पूर्व को पहली मेड इन इंडिया वंदे भारत मिल रही है। दूसरा, पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली तीसरी वंदे भारत है और असम और मेघालय के लगभग 425 किमी ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है।

Vande Bharat Express: वर्ल्ड क्लास ट्रेन अब हमारे देश में आपकी सेवा में है- ‘अश्विनी वैष्णव’

वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज से 10 साल पहले तक नॉर्थ ईस्ट के बारे में केवल लूक ईस्ट की पॉलिसी होती थी। पीएम मोदी ने आकर उसको बदला और एक्ट ईस्ट की पॉलिसी लेकर आए। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में अब वंदे भारत ट्रेन आपको सेवा देगी। वर्ल्ड क्लास ट्रेन, जिसकी हम पहले विदेशों की वीडियो देखा करते थे वह अब हमारे देश में आपकी सेवा में है।

वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा को 5 घंटे 30 मिनट में तय करेगी

Vande Bharat Express से पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा- PM Modi

पीएम मोदी उद्घाटन से पहले कहा कि अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस क्षेत्र के लोगों को गति और आराम के साथ यात्रा करने का साधन प्रदान करेगी और इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। गुवाहाटी को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली यह ट्रेन वर्तमान की सबसे तेज गाड़ी की तुलना में यात्रा के समय में लगभग एक घंटे की बचत करने में मदद करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, असम के एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस 5 घंटे 30 मिनट में पूरी दूरी तय करेगी। जबकि वर्तमान सबसे तेज ट्रेन उसी यात्रा को तय करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को इस ट्रेन की कोई सेवा नहीं मिलेगी। यह नई सेवा गुवाहाटी और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच 411 किमी की दूरी 5 घंटे 30 मिनट में तय करेगी। जिससे सबसे तेज गति वाली ट्रेन द्वारा वर्तमान में सबसे कम यात्रा समय काफी कम हो जाएगा।

यह भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here