Padma Awards 2023 के लिए पोर्टल लॉन्च, दूसरों को भी दिला सकते हैं सम्मान, जानें इससे जुड़ी सभी जानकारियां…

0
292
Padma Awards 2023 के लिए पोर्टल लॉन्च, दूसरों को भी दिला सकते हैं सम्मान, जानें इससे जुड़ी सभी जानकारियां...
Padma Awards 2023 के लिए पोर्टल लॉन्च, दूसरों को भी दिला सकते हैं सम्मान, जानें इससे जुड़ी सभी जानकारियां...

Padma Awards 2023: गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आपको बता दें, इसके लिए आवेदन की आखिरी तारिख 15 सितंबर है। गृह मंत्रालय ने इस बात की जानकारी प्रेस रिलीज कर दी है। ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसा जमा करने की प्रक्रिया 1 मई, 2022 से शुरू हो चुकी है। इस बार नामांकन या सिफारिश केवल ऑनलाइन मोड में ही ली जाएगी। पद्म पुरस्कारों के नामांकन/अनुशंसा के लिए आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in पर जमा किये जा सकते हैं।

hu 3
Padma Awards

Padma Awards 2023: जानें क्या है इसका इतिहास?

साल 1954 से ही केन्द्र सरकार भारत रत्न और पद्म विभूषण दे रही है। पद्म विभूषण के तीन वर्ग होते हैं। 8 जनवरी, 1955 में इनके नाम पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री कर दिया गया। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं।

2bd539c8fa831c0cd1b3c1af09e8ce53
Padma Awards

Padma Awards 2023: किन्हें किया जाता है सम्मानित?

ये पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग में विशिष्ट और असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। इसको तीन श्रेणियों में रखा जाता है।

  1. पद्म विभूषण : असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए
  2. पद्म भूषण : उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए
  3. पद्म श्री : विशिष्ट सेवा के लिए

आपको बता दें, इस पुरस्कार के लिए कोई भी सरकारी कर्मचारी तब तक मान्य नहीं होता है जब तक वह अपने पद पर हैं। हालांकि, डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छूट दी गई है। पीआईबी से मिली जानकारी के मुताबिक इस पुरस्कार के लिए कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है।

Padma Awards 2023: कैसे होता है पुरस्कारों का चयन?

हर साल पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 मई से 15 सितंबर पर चलती है। इस बीच कोई भी नागरिक पुरस्कार के लिए अपना या किसी दूसरे का नाम दे सकता है। इसके बाद पुरस्कार के लिए नामों का चयन करने के लिए प्रधानमंत्री एक कमेटी का गठन करते हैं। इस कमेटी के अध्यक्ष कैबिनेट सचिव होते हैं। यह कमेटी कुछ नामों पर विचार करती है और प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति से सिफारिश करती है। अंत में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ही नाम को मंजूरी देते हैं। हर साल 120 पद्म पुरस्कार ही दिए जाते हैं। हालांकि मरणोपरांत या विदेशी को मिलने के बाद इसकी संख्या बढ़ सकती है।

images?q=tbn:ANd9GcT16 gGUVfOrmBsAya ZnReDYmEmC3F51PVM7kRzpoS4L77OuGSPiydlUZzeqhgNWa5iHw&usqp=CAU
Padma Awards

Padma Awards 2023: पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों को क्या मिलता है?

पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाले नागरिकों को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर और सील वाला एक सर्टिफिकेट और एक मेडल दिया जाता है। इसी के साथ मेडल की एक प्रतिकृति दी जाती है जिसे सम्मानित नागरिक किसी भी समारोह में पहन सकता है।

गृह मंत्रालय के अनुसार यह मेडल किसी तरह की पदवी नहीं होती है इसलिए इसे नाम के आगे या पीछे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। अगर कोई ऐसा करता है तो उस नागरिक से यह पुरस्कार वापस लिया जा सकता है। साथ ही आपको बता दें, इस पुरस्कार के साथ नकद, भत्ता या रेल-हवाई यात्रा में छूट जैसी कोई सुविधा नहीं दी जाती है।

padma 1
Padma Awards 2023 Portal

Padma Awards 2023: इन वेबसाइट पर देनी होगी पूरी जानकारी

पद्म पुरस्कार के लिये नामांकन व अनुशंसा के लिए गृह मंत्रालय की ओर से पोर्टल जारी कर दिया गया है। पुरस्कार से जुड़े अन्य विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट mha.gov.in पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के तहत और पद्म पुरस्कार पोर्टल padmaawards.gov.in पर भी उपलब्ध हैं।

padma
Padma Awards 2023 Portal

नामांकन व अनुशंसा में सभी प्रासंगिक विवरण दिए जाने के साथ-साथ आपको लगभग 800 शब्दों में इस बात की जानकारी देनी होगी कि आप इस नागरिक का नोमिनेशन किस आधार पर कर रहे हैं। इसमें उस नागरिक से संबंधित क्षेत्र, विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवा की व्याख्या स्पष्ट रूप में की गयी हो। इन पुरस्कारों से संबंधित कानून और नियम वेबसाइट के लिंक padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx पर उपलब्ध हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here