Navratri 2021: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, जानिए उपवास के नियम

0
1238
नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए जानिए उपवास के नियम

Navratri 2021: नवरात्रि का पावन पर्व आज से शुरु हो गया है। कई लोग माता को खुश करने के लिए नौ दिनों का उपवास रखते है। तो हम आपको बताते हैं कि, नवरात्रि के व्रत में क्या-क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

https://www.instagram.com/p/CUuQ8ZygW9C/

फल: नवरात्रि व्रत में हम फल का सेवन कर सकते है क्योंकि फलों के रस से आपको आवश्यक फाइबर प्राप्त होंगे। जो कि आपके शरीर को एनर्जी देगा। इसके अलावा आप फल का चाट बना कर खा सकते हैं। इसके अलावा आप सिंघाडे के आटे का हलवा भी बना सकते हैं।

व्रत के चावल: आप व्रत में जो डेली चावल खाते है उसे नहीं खा सकते है। लेकिन आप पुलाव, खिचड़ी और खीर बनाने के लिए समक के चावल या संवत के चावला का उपयोग कर सकते हैं। समक चावल पचने में बहुत आसान है।

साबूदाना आप साबूदाना बना सकते है उसमें उच्च कार्बोहाइड्रेट मौजूद रहता है। आप उसे आलू के साथ बना सकते है। मखाना या कमल के बीज के पकोड़े व्रत में खाया जा सकता है इसके अलावा मखाना खीर बनाने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। या आप इसे भुन सकते हैं और इसे एक स्नैक्स के रूप में भी ले सकते हैं।

सब्जियां: व्रत में आप हरी सब्जियों का उपयोग कर सकते है। आलू, मीठे आलू, टमाटर, लौकी, अरबी, कचालू, कच्चे या आधे पके हुए और पालक, टमाटर, लौकी, और अक्सर व्रत में पसंदीदा सब्जीयों के रूप में जाने जाते है। आप दही के साथ में लोकी और कद्दू का रायता बना सकते हैं।

दूध के उत्पाद: उपवास में दूध या डेयरी उत्पादों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। आप दूध, दही  पनीर, देसी घी, मालाई और दूध और खोया से बने पकवान बना सकते हैं।

नवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए

  1. किसी भी व्रत में आपकों प्याज लहसुन नही खाना चाहिए जब भी भोजन बनाए इस बात का जरुर ध्यान रखें
  2. यदि आप उपवास कर रहे हैं, तो आपको फलियां और मसूर से दूर रखना होगा।
  3. चावल का आटा, कॉर्नफ्लोर, गेहू का आटा और सूजी (रवा) की भी नहीं खाना चाहिए।
  4. नवरात्रि उपवास के दौरान मांसाहारी भोजन, अंडे शराब और नशीली पेय का सेवन नहीं करना चाहिए।
  5. हल्दी, हींग, सरसों,  गरम मसाला और धनिया पाउडर जैसे मसालों का भी उपयोग नही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Navratri 2021: Priyanka Gandhi कर रही हैं नवरात्रि का व्रत, Rahul Gandhi ने दी शुभकामनाएं

Navratri Special: बॉलीवुड के टॉप 5 गरबा Songs, इन गानों के बिना पूरा नहीं होता गरबा का आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here