Corona के नए वेरियंट Omicron को देखते हुए Mumbai Police हुई अलर्ट

0
479
Corona
Corona

Corona के नए वैरियंट Omicron के खतरे को देखते हुए Mumbai Police अलर्ट पर है। उद्धव सरकार ने कोरोना के नए आक्रामक वेरियंट Omicron के आने के बाद से इससे बचने के लिए नए नियम-कानून लागू करना शुरू कर दिया है। सरकार का प्रयास है कि नये वैरियंट से होने वाले खतरे से देश और मुंबई दोनों को बचाया जा सके।

कोरोना के इस नए वैरियंट ने फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में कहर मचा रहा रखा है। उस समय पूरे विश्व में नये वैरियंट के सबसे ज्यादा मरीज दक्षिण अफ्रीका में हैं।

राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर अभी से कड़ाई शुरू कर दी है। बीते दिनों मुंबई एयरपोर्ट से सटे डोंबिवली नगर निगम में दो नागरिक विदेश से आए और उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मुंबई अलर्ट पर है

मुंबई में डेल्टा वेरियंट के आने के बाद से कोरोना की तीसरी प्रस्तावित लहर को देखते हुए मुंबई में अभी से दहशत का माहौल बना हुआ है। महाराष्ट्र सरकार ने नए वेरियंट को देखते हुए अभी से मुंबई पुलिस को अलर्ट कर दिया है। जिसके तहत मुंबई पुलिस ने एक बार फिर मुंबई के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के नियमों का पालन नहीं करने वाले नागरिकों के खिलाफ मास्क कार्रवाई की संख्या बढ़ा दी है।

मुंबई में अब घर से बाहर निकलने वालों को मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। वही बिना मास्क के प्राइवेट वाहन या ऑटो रिक्शा-टैक्सी में सफर करने पर यात्रियों को 500 रुपये की जुर्माना और वाहन यानी टैक्सी-रिक्शा या निजी वाहनों से 1000 हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा।

उद्धव सरकार सख्ती कर रही ताकि कोरोना के नए वेरियंट को रफ्तार न मिल सके

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश वेले ने बताया कि हमारे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के बाद मुंबई में मास्क कार्यवाई तेज कर दी गई है। खासकर घरों से बाहर निकलने वालों और दुकानदारों पर मास्क पहनने पर विशेष बल दिया जा रहा है। जिससे कोरोना के नए वेरियंट को रफ्तार न मिल सके औऱ उसे फैलने से रोका जा सके।

गौरतलब है कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में सबसे ज्यादा त्रासदी महाराष्ट्र और उसमें खासकर मुंबई को ही झेलनी पड़ी थी। भारत में कोरोना से होने वाली मौतों में महाराष्ट्र दुर्भाग्यवश सबसे पहले पायदान पर था। दरअसल देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी होने के कारण मुंबई का पूरे विश्व से सबसे ज्यादा कनेक्शन रहता है।

यही कारण है कि विदेश से आने वाले यात्रियों की संख्या भी देश के अन्य हिस्सों की तुलना में मुंबई में ज्यादा रहती है। यही कारण है कि कोरोना का सबसे ज्यादा प्रसार मुंबई में ही हुआ और उससे सबसे ज्यादा क्षति भी मुंबई की ही हुई। यही कारण है कि उद्धव सरकार इस बार कोई रिस्क न लेते हुए पहले से कोरोना के खिलाफ तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Corona Vaccine के क्लीनिकल डेटा की मांग पर कोर्ट ने केंद्र के जवाब दाखिल करने तक सुनवाई करने से किया इंकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here