Mukhtar Abbas Naqvi ने Hamid Ansari को बताया राष्ट्र विरोधी, कहा- मोदी का विरोध करते – करते देश विरोधी बन गए

0
270
Mukhtar Abbas Naqvi
Mukhtar Abbas Naqvi

Mukhtar Abbas Naqvi React: हामिद अंसारी (Hamid Ansari) ने 26 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कहा था कि भारत में लोग डरे हुए हैं। एक धर्म विशेष को उकसाया जा रहा है। लोगों को तोड़ा जा रहा है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने जमात-ए-इस्लामी (Jamaat-e-Islami) से जुड़े संगठन इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल (Indian American Muslim Council) द्वारा आयोजित कार्यक्रम Save Pluralism में कहा था कि धार्मिक आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है। हिंदू राष्ट्रवाद चिंता का विषय है और देश में असुरक्षा का माहौल है। इस पर अब बीजेपी के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।

इस पर बीजेपी के नेता और केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री Mukhtar Abbas Naqvi ने प्रेस वार्ता की है। उन्होंने कहा कि इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल का रिश्ता जमात-ए-इस्लामी से भी है। अभी त्रिपुरा में जो दंगों का माहौल दिखाने की कोशिश की गई थी। उस साजिश में यह संगठन भी शामिल था।

Mukhtar Abbas Naqvi ने कहा भारत को बदनाम करने वाले

Mukhtar Abbas Naqvi on Hamid Ansari
Mukhtar Abbas Naqvi on Hamid Ansari

उन्होंने आगे कहा, जब देश अपनी आजादी का जश्न मना रहा था तब कश्मीर के लाल चौक पर पूरे जुनून और जज्बे के साथ लोग राष्ट्रीय ध्वज को फहरा रहे थे। उस समय हमारे देश के एक संवैधानिक पद पर बैठै व्यक्ति द्वारा हमारे देश की छवि को लगातार खराब करने के षड्यंत्र और साजिशों में लिप्त संस्था के मंच से पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की साजिश का सूत्र पात किया जा रहा था।

नकवी ने आगे कहा भारत Bashing ब्रिगेड की, मोदी Bashing सनक, भारत Bashing की हद तक पहुंच चुकी है। उन्होंने IAMC के बारे बताते हुए कहा कि ये वो संस्था है जिसका लिंक ISI के साथ है, इसका लिंक तमाम ऐसे संगठनों के साथ है जो पूरी दुनिया की शांति और सौहार्द को छिन्न भिन्न करने के षड़यंत्र और साजिश में लगे हुए हैं।

Mukhtar Abbas Naqvi के बाद Shahnawaz Hussain का बयान

Mukhtar Abbas Naqvi on Hamid Ansari
Mukhtar Abbas Naqvi on Hamid Ansari

इस पर बिहार के उद्योग मंत्री व भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का बयान बर्दाश्त योग्य नहीं है और विदेशों में उनका ऐसा आचरण शर्मसार करने वाला है। भारत को बदनाम करने की साचिश रच रहें हैं।

बता दें कि भारत की तरफ से इस कार्यक्रम में स्वरा भास्कर और हामिद अंसारी शामिल हुए थे। ये वही संगठन है जिसपर अमेरिका जमात-ए-इस्लामी संगठन से जुड़े होने का आरोप लगा चुका है। अमेरिका ने कहा था कि अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल कोरोना के नाम पर दुनियाभर से पैसे जमा कर रहा है। और आतंकियों को भेज रहा है। बता दें कि Indian American Muslim Council US में भारत को कई बार Black List कराने की भी कोशिश कर चुका है। अब उसी संगठन के के सामने हामिद अंसारी ने भारत के खिलाफ इस तरह का बयान दिया है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here