Mathura News: फेरों से पहले दुल्हन की हत्या, सिरफिरे आशिक ने शादी में घुसकर दुल्हन को मारी गोली, पिता की गोद में बेटी ने तोड़ा दम

युवक ने एक तरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

0
233
Mathura News
Mathura News

Mathura News: यूपी के मथुरा में उस समय एक परिवार की खुशियां मातम बदल गई जब शादी में दुल्हन को ही मौत के घाट उतार दिया गया। एक सिरफिरे प्रेमी ने दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी अनुसार दुल्हन जयमाला के बाद अपने कमरें में बैठी थी। तभी किसी ने दुल्हन को गोली मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रमी ने सीधे दुल्हन की आंख पर गोली मारी जिससे खून से लथपथ दुल्हन जमीन पर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनते ही कमरे में पिता और परिजन दौड़कर पहुंचे। परिवार ने तुरंत खून से लथपथ अपनी बेटी को अस्पताल के लिए पहुंचाया लेकिन, बेटी ने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया।

Mathura News: दूल्हे को वरमाला डालकर कमरे में आई दुल्हन को मारी गोली

वारदात मथुरा के थाना नौझील क्षेत्र में आज देर रात की है। दुल्हन का नाम काजल है। रात करीब एक बजे जयमाला की रस्म हुई थी। जयमाला के बाद दुल्हन को उसकी बहन और सहेलियां वापस कमरे में ले गईं। दुल्हन जैसे ही अपने कमरे में गई। तभी कार्यक्रम स्थल पर दो-तीन युवकों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसी बीच एक युवक अचानक दुल्हन के कमरें में पहुंचा और काजल को तमंचे से गोली मार दी। मौके पर ही दुल्हन की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से भाग निकला।

Mathura News
Mathura News

एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि लड़की के परिवार वालों ने पड़ोस के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी मुताबिक पिता खूबीराम ने बताया कि पड़ोस का एक युवक उनकी बेटी काजल को लगातार परेशान करता था। वह काजल से एकतरफा प्यार करता था।

पिता ने कहा कि, काजल उसे पसंद नहीं करती थी। वहीं पिता ने यह भी कहा कि उसने दूल्हे को भी धमकी दी थी कि अगर उसने काजल के साथ सात फेरे लिए तो उसे गोली मार देगा। पुलिस द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार परिजनों की ओर से दिए गए बयान के अनुसार जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here