Maharashtra Political Crisis Updates: बागी एकनाथ शिंदे ने की उद्धव ठाकरे से बात, वापसी के लिए रखी ये शर्त…

शिंदे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम बालासाहेब के सच्चे शिवसैनिक हैं। बालेसाहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है।

0
315
Maharashtra Political Crisis Updates
Maharashtra Political Crisis Updates

Maharashtra Political Crisis Updates: शिवसेना से बागी हो चुके एकनाथ शिंदे ने आखिरकार मध्यस्थ मिलिंद नार्वेकर की पहल पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से करीब 15 से 20 मिनट तक बात की। सूत्रों के मुताबिक ठाकरे ने शिंदे से दो टूक कहा कि मुंबई आइए तभी पूरी बात होगी। वहीं शिंदे ने ठाकरे से कहा कि अगर शिवसेना बीजेपी से गठबंधन कर लेती है तो पार्टी में कोई विवाद नहीं रह जाएगा।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद से ही महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है। शिवसेना में तकरार की खबरें सामने आ रही हैं। MLC चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है। वहीं अजय चौधरी को विधानसभा में नया नेता नियुक्त किया है।

जानकारी अनुसार शिवसेना के सीनियर नेता एकनाथ शिंदे गुजरात के सूरत चले गए हैं। वह दावा कर रहे हैं कि उनके पास 20 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नेतृत्व से नाराज कुछ विधायक सोमवार की रात सूरत पहुंचे और यहां ली मेरिडियन होटल में ठहरे हैं। इस बगावत के बीच अब महाराष्ट्र की उद्धव सरकार खतरे में है। कहा जा रहा है कि शिंदे NCP के साथ शिवसेना के गठबंधन से नाराज हैं।

 Maharashtra Political Crisis Updates
Maharashtra Political Crisis Updates Maharashtra Political Crisis Updates

Maharashtra Political Crisis Updates..

  • सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एकनाथ शिंदे आज शाम अपने साथियों के साथ मिलकर मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
  • शिवसेना भवन के पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है , शिवसेना भवन के बाहर मुंबई पुलिस की तैनाती की गई है। जानकारी अनुसार उद्धव ने शिवसैनिकों को शिवसेना भवन में जमा होने का दिया आदेश दिया है।
https://www.instagram.com/tv/CfEGk6rlXVD/?utm_source=ig_web_copy_link
  • खबर सामने आ रही है कि शिवसेना विधायकों के बाद अब कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी नॉट रिचेबल हो गए हैं। एकनाथ शिंदे के कट्टर समर्थक माने जाने वाले शिवसेना के सातारा शहर प्रमुख, निलेश मोरे भी गायब हो गए हैं। वहीं उनके साथी उप शहर प्रमुख, गणेश अहीवले भी नॉट रिचेबल है। साथ ही नासिक जिले के शिव सेना के 5 प्रमुख नेता और पदाधिकारी भी लापता हैं।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सरकारी वर्षा बंगले पर शिवसेना के कार्यकर्त्ता पहुंचे हुए है जहां सभी पार्टी का हौसल बढ़ा रहे है।
https://www.instagram.com/tv/CfEGxhElDms/?utm_source=ig_web_copy_link
  • इस बीच शिंदे का ट्वीट भी सामने आया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि हम बालासाहेब ने सच्चे शिवसैनिक हैं। बालेसाहेब के हमें हिंदुत्व सिखाया है। हम सत्ता के लिए कभी भी धोखा नहीं देंगे। बालासाहेब के विचारों और धर्मवीर आनंद साहेब ने हमें धोखा देना नही सिखाया है।
  • एकनाथ शिंदे ने अपने ट्वीटर से अपने नाम के आगे से शिवसेना भी हटा दिया है।
  • जानकारी अनुसार शिंदे समर्थक 3 विधायकों को उद्धव ठाकरे के आवास लाया गया है। इसमें दादा भूसे, संजय राठौर, संजय बांगड़ का नाम शामिल हैं।

पेज अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here