Lata Mangeshkar को साल 2001 में भारत रत्न से किया गया था सम्मानित, जानें पुरस्कार पाने वालों को क्या मिलती हैं सुविधाएं?

0
433
lata mangeshkar
lata mangeshkar awarded bharat ratna in 2001

Lata Mangeshkar: रविवार को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने भले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन वे ( Lata Mangeshkar ) उनके द्वारा गाए गए गीतों के जरिए उनके चाहने वालों के बीच आज भी जिंदा हैं। लंता मंगेशकर एक ऐसा नाम है जिससे शायद ही कोई हिंदुस्तानी परिचित न हो। लता मंगेशकर ने हिंदुस्तान के लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। लता मंगेशकर के कद और संगीत की दुनिया में उनके योगदान को देखते हुए ही उन्हें साल 2001 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के दौरान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Lata Mangeshkar को भारत रत्न से किया गया था सम्मानित

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

बता दें कि भारत भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। किसी भी क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए देश की सरकार लोगों को यह सम्मान देती है। भारत सरकार की तरफ से भारत रत्न जिन्हें दिया जाता है उन्हें एक प्रमाणपत्र और एक तमगा दिया जाता है।

इस सम्मान के साथ कोई रकम नहीं दी जाती है। हालांकि सरकारी महकमों की तरफ से कई तरह के लाभ भारत रत्न को दिए जाते हैं। भारत रत्न की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने की थी।1954 में सर्वप्रथम भारत रत्न सी. राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी. वी. रमन को दिया गया था।

क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

Bharat Ratna, bharat ratna winners,bharat ratna 2021

भारत रत्न जिन्हें मिला होता उन्हें अहम सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए न्योता दिया जाता है। सरकार वॉरंट ऑफ़ प्रिसिडेंस में उन्हें जगह देती है। जिन्हें भारत रत्न मिलता है, उन्हें प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है।

कैसा होता है भारत रत्न?

See the source image
भारत रत्न

भारत रत्न तांबे के बने पीपल के पत्ते जैसा होता है। जो 59 मिमी. लंबा, 48 मिमी. चौड़ा और 3 मिमी. मोटा होता है। इसमें सामने की तरफ प्लेटिनम से सूरज का चित्र बना होता है। पूरे रत्न की किनारे को प्लेटिनम से बनाया जाता है। भारत रत्न के सामने की तरफ सूरज के चिह्न के साथ हिन्दी में ‘भारत रत्न’ लिखा होता है। इसके पीछे की तरफ अशोक स्तम्भ का चिह्न बना होता है और साथ में ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होता है। इसके साथ एक सफेद रिबन भी लगा होता है ताकि इसे पहनने में असुविधा न हो।

संबंधित खबरें…

102 लोगों को मिलेगा Padma Shri Award, जानें पद्मश्री से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं

Padma Awards 2022: सिंगर Sonu Nigam को पद्मश्री अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित, देखें और कितने लोगों के नाम हैं शामिल

Padma Shri award से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं, जानें यहां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here