पंजाब के बाद हिमाचल पर AAP की नजर, भगवंत मान और Arvind Kejriwal ने कुल्लू में किया रोड शो

पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली धमाकेदार जीत के बाद अब पार्टी का फोकस हिमाचल प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव पर है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते केजरीवाल की यह यात्रा अहम मानी जा रही है।

0
175
Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann Road Show In Kulllu
Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann Road Show In Kulllu

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को कुल्लू पहुंचे। दोनों नेताओं ने कुल्लू में रोड शो किया। अरविंद केजरीवाल के कुल्लू पहुंचने पर भुंतर एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। अरविंद केजरीवाल ने कुल्लू कॉलेज गेट से लेकर ढालपुर तक 300 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। रथ में केजरीवाल, भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर भी मौजूद रहे।

download 2022 06 25T154026.297
Kejriwal Road Show in Kullu with Bhagwant Mann for Himachal Election 2022

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम यहां राजनीति करने नहीं आए हैं। हम आपकी बात करने आए हैं। मान ने कहा कि पंजाब में 100 दिन में आप की सरकार ने ऐसे फैसले लिए हैं जो अबतक की सरकारों ने पिछले 75 सालों में भी नहीं ले पाई।

मान ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार दूर करने के मकसद से बनी थी और हम उसी राह पर चल रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि सबसे पहले दिल्ली वालों ने इंजन बदला और लेटेस्ट मॉडल केजरीवाल को चुना तो दिल्ली के विकास की गाड़ी पटरी पर आ गई। अब पंजाब की बारी है। देश का हर राज्य कह रहा है कि AAP की सरकार हमारे यहां होनी चाहिए।

देश से भ्रष्टाचार को मिटाना आम आदमी पार्टी का मकसद है- Arvind Kejriwal

भगवंत मान के बाद केजरीवाल के लोगों को संबोधित किया। केजरीवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम राजनीति नहीं जानते और न ही यहां राजनीति करने आए हैं। हमारा सफर अन्ना आंदोलन से शुरू हुआ था और उसके बाद हमने पार्टी का गठन किया। केजरीवाल ने आगे कहा कि देश से भ्रष्टाचार को मिटाना आम आदमी पार्टी का मकसद है। सबसे पहले दिल्ली में भ्रष्टाचार को खत्म किया और अब पंजाब में इस ओर कदम बढ़ाए हैं। इसके परिणाम धीरे-धीरे आपके सामने आ रहे हैं।

846e1732a007543bd885a57eeb5e6d29 original
Arvind Kejriwal with Bhagwant Mann

हिमाचल का कई हज़ार करोड़ रुपए का बजट कांग्रेस-BJP की जेब में गया: Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार ने मंत्री के भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर उन्हें जेल पहुंचा दिया। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश का कई हज़ार करोड़ रुपए का बजट है, लेकिन पिछले 20 साल में यहां एक भी नया सरकारी स्कूल, सड़क, डिस्पेंसरी, सरकारी अस्पताल बना? तो ये सारा पैसा कहां जाता है? एक बार कांग्रेसियों की जेब में गया और एक बार भाजपा की जेब में गया।

बताते चले कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली धमाकेदार जीत के बाद अब पार्टी का फोकस हिमाचल प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनावों पर है। वहीं हिमाचल प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते केजरीवाल की यह यात्रा अहम मानी जा रही है। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here