Kamya Punjabi राजनीति में कर सकती हैं एंट्री, इस पार्टी को करेंगी ज्वाइन

0
357
Kamya Punjabi
Kamya Punjabi will enter in politics

कम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) एक्टिंग के बाद अब राजनीति में प्रवेश कर सकती है। खबर है कि शक्ति और रियलिटी शो बिग बॉस फेम काम्या पंजाबी कांग्रेस (Congress) ज्वाइन कर सकती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से मिली खबर के अनुसार काम्या राजनीति में एंट्री कर सकती हैं।

Times of India ने किया खुलासा

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार काम्या कांग्रेस पार्टी जल्द  ही ज्वाइन कर सकती हैं। राजनीति में एंट्री को लेकर काम्या खुद जल्द घोषणा कर सकती हैं। बता दें कि काम्या को राजनीति की दुनिया से काफी लगाव है। वे हमेशा से राजनीति में आना चाहती थीं लेकिन समय की कमी के कारण वह राजनीति की तरफ रुख नहीं कर पा रहीं थी।

https://www.instagram.com/p/CVhOz1ctq2k/?utm_source=ig_web_copy_link

अब मौका मिला है तो काम्या इसे खोना नहीं चाहेंगी। फेमस टीवी ड्रामा शक्ति अस्तित्व के एहसास की बंद होने के बाद काम्या के पास कुछ समय है जिसका उपयोग वह राजनीति में करना चाहती हैं। काम्या का इस खबर पर क्या टेक है अभी तक कुछ सामने नहीं आया है।

इस  खबर को लेकर काम्या ने कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है। फैंस उम्मीद कर रहे है कि वह जल्दी ही मीडिया के जरिए इस खबर पर मुहर लगाएंगी।

मजबूत हस्ती

इस खबर के बाहर आते ही कहा जा रहा है कि काम्या एक मजबूत हस्ती हैं। उनकी आवाज काफी बुलंद है। अगर वह राजनीति में आती हैं तो अपने दमदार भाषण से लोगों को काबू कर सकती हैं।

काम्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे 2 दशक से शोबिज का हिस्सा हैं। काम्या टीवी पर कई शोज में दिखी हैं। इनमें बनूं मैं तेरी दुल्हन, मर्यादा- लेकिन कब तक? , बेइंतहां जैसे शोज शामिल हैं। काम्या ने बिग बॉस 7 में भी हिस्सा लिया था. उनका पिछला सीरियल सुपरहिट शो शक्ति रहा। सीरियल में काम्या पंजाबी ने प्रीतो का रोल किया था।

यह भी पढें:

Happy Birthday Anuradha Paudwal: तीन फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुकी हैं अनुराधा पौडवाल, उनके कुछ बेहतरीन गानों की लिस्ट

Manoj Bajpayee को Pankaj Tripathi ने भोजपुरिया अंदाज में दी बधाई, लिखा- भैया बधाई.. ये फोटउआ में कर्मयोगी लागत बानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here