हरियाणा प्रदेश के 50 वर्ष पूरे होने पर साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की शृंखला में इंटरनेशनल शार्ट फिल्म फेस्टिवल को भी शामिल किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के बाद यह सबसे बड़ा फेस्टिवल होगा जो 13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलेगा। लघु फिल्म महोत्सव के हरियाणा की पावन भूमि कुरुक्षेत्र के आयोजन पर प्रशासन से मुहर भी लगा दी है।

hariyanaगौरतलब है कि आयोजन मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में किया जाएगा। चूंकि आयोजन इंटरनेशनल फेस्टिवल है तो 17 देशों ने इसमें अपनी फिल्म प्रस्तुत करने की स्वीकृती दे दी है और भी कई देशों से अनुमति की संभावनाएं हैं। इस महोत्सव में  महिलाओं, वृद्धों, शिक्षाविदों, बच्चों, प्रत्येक  वर्ग के लिए फिल्म होगी। हर फिल्म बेटी बचाओं बेटी पढाओं, स्वच्छ भारत अभियान, हरियाणा की संस्कृति पर आधारित जैसे विषयों पर होगी। इन फिल्मों में 60 फिल्मों में 8 फीचर, 40 लघु, 10 म्यूजिक वीडियो और एक ईरानी फिल्म चिल्ड्रन ऑफ हैवन दिखाई जाएंगी।

सेलेब्रिटी के तौर पर मनोज वाजपेयी, मेघना मलिक, यशपाल शर्मा, अश्विनी चौधरी, गोबिंद नामदेव, रघुबीर यादव, मीता वशिष्ठ, जयपाल अहलावत को आमंत्रित किया गया है। हरियाणा की संस्कृति को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाएंगी जो हरियाणा की संस्कृति का उल्लेख करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here