Indian Navy Day: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत आम नागरिक ने दी नौसेना को बधाई

0
450

Indian navy day: हर साल की तरह इस साल भी भारतीय नौसेना दिवस (INDIAN NAVY DAY) मनाया जा रहा है। भारतीय सेना में नौसेना की भूमिका हमेशा से ही अहम रही है। अपने साहस और पराक्रम से विश्व में आज भारतीय नौसेना ने चौथा स्थान हासिल किया हुआ है। इसका इतिहास यूं तो बहुत पुराना है, लेकिन इसको भारतीय नौसेना का नाम सन् 1950 में मिला। नौसेना के जनक के तौर पर छत्रपति शिवाजी को याद किया जाता है। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति से लेकर देश के आम नागरिक ने बधाई देते हुए नौसेना का शुक्रिया अदा किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (RAMNATH KOVIND) ने दी बधाई

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नौसेना के जवानों को बधाई देते हुए उनकी सराहना की और साथ ही ट्वीट करते हुए कहा, ”नौसेना दिवस पर सभी नौसेना कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई। समुद्र की सुरक्षा करने और समुद्र में हमारे हितों की रक्षा करने के अलावा, हमारी नौसेना ने COVID-19 जैसे संकटों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सभी भारतीय आपकी सेवा के लिए आभारी रहेंगे।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर नौसेना की तारीफ़ करते हुए उन्हें नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने ट्वीट भी किया, ”नौसेना दिवस की हार्दिक बधाई, हमें भारतीय नौसेना के अनुकरणीय योगदान पर गर्व है। हमारी नौसेना को इसके प्रोफेशनलिज्म और उत्कृष्ट साहस के लिए व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है। प्राकृतिक आपदाओं जैसे संकट में भी काम करने के लिए हमारे नौसेना के जवान हमेशा सबसे आगे रहे हैं।”

रक्षा मंत्री RAJNATH SINGH ने भी किया ट्वीट

नौसेना दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री ने बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘1971 के युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के साहसी ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ (OPERTAION TRIDENT) की याद में इस विशेष दिन पर, इस बल के सभी कर्मियों को मेरी बधाई और शुभकामनाएं, जो समुद्री सुरक्षा के माध्यम से हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हैं।’

गृह मंत्री अमित शाह (AMIT SHAH) ने भी दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने नौसेना दिवस के मौके पर ट्वीट किया, ‘नौसेना दिवस के विशेष अवसर पर हमारे बहादुर भारतीय नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई। भारत के समुद्री हितों को सुरक्षित रखने और आपात स्थितियों के दौरान देशवासियों की मदद करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्र को हमारे वीर बहादुर नौसेना बल पर गर्व है।’

यह भी पढ़ें:Indian Navy Day 2021: 4 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस? जानें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here