Grand Omaxe सोसाइटी के बाहर पुलिस का सख्त पहरा, श्रीकांत की गिरफ्तारी के खिलाफ त्यागी समाज के प्रदर्शन की आशंका

त्यागी समाज श्रीकांत त्यागी के समर्थन में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। त्यागी समाज ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रेक्टर से मेरठ से चलकर नोएडा की ओमेक्स सोसायटी पहुंचने का आह्वान किया है।

0
284
Grand Omaxe
Grand Omaxe सोसाइटी के बाहर पुलिस का सख्त पहरा,श्रीकांत की गिरफ्तारी के खिलाफ त्यागी समाज के प्रदर्शन की आशंका

Grand Omaxe: नोएडा की एक सोसाइटी में एक महिला के साथ बदसलूकी करने मामले में गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज ने Grand Omaxe सोसाइटी के बाहर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। जिसे देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सोसाइटी के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस मेरठ की ओर से भारी संख्या में त्यागी समाज के लोगों के आने की आशंका है।

Grand Omaxe
Grand Omaxe सोसाइटी के बाहर पुलिस का सख्त पहरा

त्यागी समाज ने दी है प्रदर्शन करने की चेतावनी

श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला के साथ गाली गलौज का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। जिसके चलते त्यागी समाज श्रीकांत त्यागी के समर्थन में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। त्यागी समाज ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रेक्टर से मेरठ से चलकर नोएडा की ओमेक्स सोसायटी पहुंचने का आह्वान किया है। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए सोसाइटी के बाहर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी है।

Grand Omaxe
Grand Omaxe सोसाइटी के बाहर पुलिस का सख्त पहरा

गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद श्रीकांत त्यागी के समर्थन में कुछ युवक सोसाइटी में घुस गए थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जहां इस गिरफ्तारी को गलत बताते हुए त्यागी समाज के लोगों ने तर्क दिया था कि वो लोग बच्चों को खाना खिलाने के लिए गए थे। उनका कहना था कि श्रीकांत को उसकी गलती की सजा उसे दी गई है लेकिन अब श्रीकांत के परिवार की महिलाओं और बच्चों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here