उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और कमेंट करने वालों के खिलाफ ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ का गठन किया था। लेकिन योगी की एंटी रोमियो स्क्वॉड कितनी कारगर है, यह प्रदेश में हो रही घटनाओं से पता चल रहा है।

rampur girl molestयूपी के रामपुर से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहां खुलेआम दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ मनचलों ने दों लड़कियों को पकड़ लिया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

घटना रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र की है। मनचलों ने मर्यादा की सारी हदें तब पार कर दी जब इस घिनौनी हरकत का अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल भी कर दिया। वीडियो देखकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा।

छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। खास बात ये है कि पुलिस ने पीड़िता के शिकायत करने का भी इंतजार नहीं किया और वीडियो का संज्ञान लेते हुए खुद पुलिस ने ही वादी बनकर मामला दर्ज कर लिया। वीडियो के आधार पर मनचलों की पहचान कर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

एसपी रामपुर विपिन टांडा ने बताया कि छेड़छाड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में वादी पुलिस ही है। उन्होंने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं बाकी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here