अपने जन्मदिन के दिन गिरफ्तार हुए फेमस यूट्यूबर Gaurav Taneja, पढ़ें अरेस्ट होने की पूरी कहानी

बता दें कि गौरव तनेजा ने अपने जन्मदिन पार्टी की बात अपने सोशल मीडिया पर दी थी। वहीं मेट्रो स्टेशन के नीचे उनके पार्टी में शामिल होने के लिए टोकन भी बाटे जा रहे थे।

0
169
Gaurav Taneja
Gaurav Taneja

Gaurav Taneja: फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा नोएडा सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर बीते दिन अपना जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान गौरव तनेजा के भारी संख्या में फैंस मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गए। मेट्रो स्टेशन के नीचे अफरा तफरी का माहौल बन गया। इससे मेट्रो स्टेशन के नीचे जाम की स्थिती बन गई। गौरव तनेजा को देखने के लिए उमड़ी भीड़ से मेट्रो कर्मचारियों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए नोएडा पुलिस थाना सेक्टर 49 ने यूट्यूबर गौरव तनेजा को पहले धारा 144 का उल्लंघन करन को लेकर हिरासत में ले लिया।

Gaurav Taneja
Gaurav Taneja

जानकारी अनुसार अपने जन्मदिन के दिन ही गौरव 2 घंटे तक जेल में बैठे रहे। उन पर धारा 341 और 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उनपर बिना परमिशन के भीड़ बुलाने का आरोप लगा है। हालांकि जेल से छूटने के बाद उन्होंने देर रात घर में पत्नी संग जन्मदिन मनाते हुए वीडियो शेयर किया था।

Gaurav Taneja ने सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी

बता दें कि गौरव तनेजा ने अपने जन्मदिन पार्टी की बात अपने सोशल मीडिया पर दी थी। वहीं मेट्रो स्टेशन के नीचे उनके पार्टी में शामिल होने के लिए टोकन भी बाटे जा रहे थे। जिसके चलते मेट्रो स्टेशन पर भारी भीड़ का जमावड़ा हो गया था। यूट्यूबर गौरव तनेजा के इंस्टाग्राम पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जबकि यूट्यूब पर उनके चैनल पर 70 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।

Gaurav Taneja
Gaurav Taneja

कानपुर में पैदा हुए गौरव तनेजा एक कामर्शियल पायलट भी हैं और अभी वह दिल्ली में रहते हैं। वह अकसर सोशल मीडिया पर अपने डेली लाइफ के Vlog शेयर करते रहते हैं। वह देश के सबसे लोकप्रिय YouTubers में से एक हैं। उनकी वाइफ का नाम रितु राठी तनेजा (Ritu Rathee Taneja)है। वह एयरबस A320 में कैप्टन हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here