Fruit Custard: गर्मियों में हल्का और सुपाच्य खाना तन और मन दोनों को ताजगी से भर देता है। ऐसे में जिक्र अगर फ्रूट कस्टर्ड का हो, तो क्या कहने। लोग गर्मियों में आइसक्रीम और कस्टर्ड खाना पसंद करते हैं। इसकी वजह है कि कस्टर्ड फलों से भरपूर होता है और ये ठंडक का एहसास भी देता है।
कस्टर्ड को बनाने और ठंडा करने में आइसक्रीम जितना समय भी नहीं लगता है। यानी झटपट तैयार होने के साथ ये कई सारे पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। कस्टर्ड पाउडर को दूध में घोलकर तैयार किया जाता है और ये बेहद आसानी से बन जाता है।
जानिये कैसे झटपट तैयार कर सकते हैं Fruit Custard
- कस्टर्ड बनाने के लिए सामग्री
- 3/4 कप (150 ग्राम)- चीनी
- 1/4 कप से थोड़ा सा अधिक- वनीला कस्टर्ड
- 1 लीटर (फुल क्रीम)- दूध
- 200 ग्राम- अंगूर
- 1- अनार
- 1- आम
- 1- सेब
Fruit Custard: कस्टर्ड बनाने की विधि
ये विधि दो लोगों के हिसाब से बताई जा रही है। आप चाहें तो मात्रा लोगों की संख्यानुसार घटा और बढ़ा सकते हैं। कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक बर्तन में दूध रखें और इसे उबलने दें, लगभग 3/4 कप ठंडा दूध अलग से रख लें। ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक घोलिए जब तक कि कस्टर्ड की गुठलियां पूरी तरह से खत्म न हो जाएं।
दूध में उबाल आने के 4-5 मिनट बाद तक दूध को उबलने दें। दूध में कस्टर्ड घोल डालते जाइए और दूध को बड़े चम्मच से लगातार चलाते जाएं,इस तरह से सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें। इसमें चीनी भी मिला दें।
कस्टर्ड को दूध के साथ लगातार चलाते हुए लगभग 10 मिनट तक गाढ़ा होने तक पका लें। आम और सेब को छील कर छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें, अनार के दाने निकाल लें, अंगूर को डंठल से तोड़कर अलग कर लें।
कस्टर्ड का मिश्रण फ्रीजर में ठंडा होने के लिए 4 घंटे के लिए रख दें। 4 घंटे पूरा होने के बाद इसे बाहर निकालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
संबंधित खबरें