Flag Code 2022: अब दिन-रात फहरा सकते हैं तिरंगा, फ्लैग कोड में किया गया बदलाव, जानिए कौन से नए नियम हुए लागू?

Flag Code 2022: केन्द्र सरकार की ओर से यह फैसला "अमृत महोत्सव" के तहत किया गया है। इस महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच "हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जाएगा जिसमें 20 करोड़ घरों में झंडा फहराया जाएगा।

0
340
Flag Code में किए गए कई बदलाव, जानिए क्या है तिरंगे के साइज, मशीन से झंडे के लिए कौन से नियम हुए लागू?
Flag Code में किए गए कई बदलाव, जानिए क्या है तिरंगे के साइज, मशीन से झंडे के लिए कौन से नियम हुए लागू?

Flag Code 2022: केन्द्र सरकार की ओर से तिरंगा फहराने के कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। जैसे कि पहले तिरंगा फहराने का एक निश्चित समय माना जाता था लेकिन अब फ्लैग कोड 2002 के नियम में बदलाव कर दिया गया है जिसके बाद तिरंगा दिन और रात कभी भी फहराया जा सकता है। आपको बता दें, केन्द्र सरकार की ओर से यह फैसला “अमृत महोत्सव” के तहत किया गया है। इस महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जाएगा जिसमें 20 करोड़ घरों में झंडा फहराया जाएगा।

Republic Day 2022
Flag Code

नए नियम लागू कर के लोगों को घर पर तिरंगा फहराने के लिए मोटिवेट किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार कपड़ा मंत्रालय ने झंडा बनाने वाले और इसकी सप्लाई करने वालों की पहचान की है और इसके अलावा भी 1.6 लाख पोस्ट ऑफिस में आखिरी समय तक तिरंगे की बिक्री की जाएगी। इसी के कारण फ्लैग कोड यानी झंडा संहिता में बदलाव किया गया है।

क्या है Flag Code?

  • भारत में तिरंगा फहराने से जुड़े सभी नियम-कानून फ्लैग कोड 2002 में दिए गए हैं। फ्लैग कोड 2002 को 26 जनवरी, 2002 को लागू किया गया था।
  • इसके पहले तिरंगा फहराने के नियम (एम्बलेम्स एंड नेम्स) Prevention Of Improper Use Act, 1950 और Prevention Of Insults To National Honour Act, 1971 के तहत आते थे।
  • Flag Code को तीन भागों में बांटा गया है। जिसके पहले भाग में तिरंगे के आकार और इसकी बनावट से जुड़े नियम दिए गए हैं वहीं, दूसरे भाग में आम लोग, निजी संगठन और अन्य स्थानों पर फहराने के नियम दिए गए हैं। इसके तीसरे भाग में केन्द्र, राज्य सरकार और उनसे जुड़े संस्थानों में तिरंगे को फहराने के नियम दिए गए हैं।
Independence Day 2019 Preparations Indian flag
Flag Code

फ्लैग कोड में किए गए ये बदलाव

  • पहले हाथ से बुने या कते हुए ऊन, रेशमी खादी या कपास से बना तिरंगा ही फहराने की इजाजत थी लेकिन अब मशीन से बने ऊन, रेशमी खादी या कपासे से बने तिरंगे को भी फहराया जा सकता है।
  • पहले किसी भी स्थान पर तिरंगा सूर्योदय के बाद या सूर्यास्त के पहले ही फहराने की इजाजत होती थी लेकिन अब रात में भी तिरंगा फहराया जा सकता है। यानी, नए नियम के अनुसार अब तिरंगा 24 घंटे फहराया जा सकता है।
Independence Day 2022
Flag Code

यह होगा तिरंगे का साइज

  • भारत में तिरंगे के साइज को लेकर कोई नियम नहीं है। इसको बनाते वक्त केवल इस बात का ध्यान रखना होता है कि यह आयताकार हो और इसका अनुपात 3:2 होना चाहिए।
  • तिरंगे में हमेशा सबसे ऊपर केसरिया, नीचे हरा और बीच में सफेद रंग होना चाहिए। साथ ही सफेद पट्टी पर नीले रंग का अशोक चक्र बना होना चाहिए जिसमें 24 तीलियां ही हो।
  • VVIP के एयरक्राफ्ट पर 450X300 mm, मोटर कार पर 225X150 mm और टेबल पर 150X100 mm साइज का तिरंगा होना चाहिए।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here