5000 करोड़ कैश, इतना सोना-चांदी… जानें अब तक Shri Ram Mandir Trust को कितना मिला चंदा

Shri Ram Mandir Trust: तीर्थ क्षेत्र की ओर से बताया गया है कि राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का दान देने वालों की संख्या 31,663 है। 5 लाख से 10 लाख रुपये तक दान करने वालों की संख्या 1,428 है।

0
188
Shri Ram Mandir Trust
Shri Ram Mandir Trust

Shri Ram Mandir Trust: अयोध्या में भगवान राम लला के मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की माने तो यह भव्य मंदिर साल 2024 में तैयार हो जाएगा। राम मंदिर निर्माण के लिए भक्तों ने दिल खोलकर दान दिया है। सूत्रों के अनुसार, अब तक श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 5000 करोड़ रुपये से अधिक का समर्पण हो चुका है। वहीं मंदिर निर्माण पर हो रहे खर्च के बाद भी 3500 करोड़ से अधिक राशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैंक अकाउंट में जमा है। बताया जा रहा है कि भक्तों ने नकद राशि के साथ-साथ सोने-चांदी भी देने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि अभी धातूओं की जरूरत नहीं है।

download 2022 06 23T185436.194
Shri Ram Mandir Trust को इतना मिला चंदा

Shri Ram Mandir Trust : 15 हजार चेक बाउंस

बता दें कि देश भर के श्रद्धालुओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए उदारतापूर्वक दान दिया है, लेकिन मंदिर ट्रस्ट को मिले 22 करोड़ रुपये से अधिक के 15,000 चेक बाउंस हो गए। रिपोर्ट में बाउंस किए गए चेकों के बारे में भी जानकारी दी गई थी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रबंधक प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ऐसे चेकों को अलग करने के लिए एक दूसरी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है,ताकि विभिन्न कारणों से बाउंस हुए चेक के बारे में हमें सटीक जानकारी मिल सके।

Shri Ram Mandir Trust: इतने लोगों ने दिया चंदा

तीर्थ क्षेत्र की ओर से बताया गया है कि राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का दान देने वालों की संख्या 31,663 है। 5 लाख से 10 लाख रुपये तक दान करने वालों की संख्या 1,428 है। गुप्ता ने कहा कि कुल 123 लोगों ने 25 लाख से 50 लाख रुपए और 127 लोगों ने 50 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए के बीच दान दिया। 1 करोड़ रुपए से अधिक दान करने वालों की संख्या 74 है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here