सांसद मनोज तिवारी का CM Kejriwal पर जोरदार हमला, बोले- जो-जो अरविंद केजरीवाल से सटा है, उसका कद घटा है

BJP On Kejriwal: एमपी मनोज तिवारी ने कहा कि किसी ने पूछा कि आप जिन पर आरोप लगाते थे उनसे क्यों मिल रहे हैं उन्होंने जवाब दिया कि अभी मोदी-शाह को हराना है।

0
10
MP Manoj tiwari on CM Kejriwal
MP Manoj tiwari on CM Kejriwal

BJP On Kejriwal: दिल्ली भाजपा के सांसदों ने रविवार को संवाददाता सम्‍मेलन कर दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला।इस दौरान सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जो-जो अरविंद केजरीवाल से सटा है।उसका कद घटा है। अरविंद केजरीवाल सबसे ज्यादा भ्रष्ट हैं। जिन लोगों को केजरीवाल कभी भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति मानते थे आज उन्हीं के साथ खड़े हुए दिखाई देते हैं।

अब लोगों को समझ आ गया है कि दूसरों को भ्रष्टाचारी बताने वाले अरविंद केजरीवाल खुद सबसे बड़े भ्रष्टाचारी निकले।एमपी मनोज तिवारी ने कहा कि किसी ने पूछा कि आप जिन पर आरोप लगाते थे उनसे क्यों मिल रहे हैं? उन्होंने जवाब दिया कि अभी मोदी-शाह को हराना है।
केजरीवाल ने कहा यही हमारी प्राथमिकता है। अभी-अभी नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव इनसे मिलकर गए हैं। जिस व्यक्ति के कुछ कहने का कोई मतलब नहीं रहे वो किसी भी पद पर कितना खतरनाक साबित होता है। कर्नाटक चुनाव में केजरीवाल को देख कर हंसी आई।

BJP On Kejriwal top news

BJP On Kejriwal: मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार का नियंत्रण अपने हाथ में रखना चाहते हैं- MP मीनाक्षी लेखी

BJP On Kejriwal: दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के लिए केंद्र के अध्यादेश पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सीएम केजरीवाल को भ्रष्‍ट बताया।उन्‍होंने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार का नियंत्रण अपने हाथ में रखना चाहते हैं। यही कारण है कि जैसे ही यह नियम बदला तो जो अधिकारी जांच में लगे थे उनको तत्काल हटाने का प्रयास किया गया। अगर आप पंग व्यवस्था को अपंग बनाएंगे तो उसको सुधारने के तरीके केंद्र और राष्ट्रपति के पास हैं।

BJP On Kejriwal: क्‍या बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन?

Dr.Harshvardhan 2 min

BJP On Kejriwal: इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद हर्षवर्धन ने कहा कि ये दिल्ली का दुर्भाग्य है। मैंने दिल्ली में 4 मुख्‍यमंत्री को देखा। पिछले 20 वर्ष को खंगाल कर देखा कि यही कानून था। उसी आधार पर सरकारें चलीं, लेकिन ये नहीं याद आता कि सीएम और एलजी के बीच इस प्रकार की कोई बातचीत हुई हो। पहले एक दूसरे के प्रति आदर होता था। किस मंत्रालय में कौन अफसर रहेगा इस पर झगड़ा नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आते ही अरविंद केजरीवाल ने उन अधिकारियों जो कि दिल्ली सरकार की ओर से किए गए भ्रष्टाचार की जांच कर रहे थे उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

BJP On Kejriwal: ‘आप’ और केंद्र सरकार के बीच गहमागहमी

BJP On Kejriwal: आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच एक अध्यादेश को लेकर फिर से ठन गई है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि दिल्ली सरकार के पास सार्वजनिक व्यवस्था, पुलिस और जमीन को छोड़कर सेवाओं पर विधायी और कार्यकारी शक्तियां हैं। केंद्र ने अब कोर्ट के इस फैसले को पलट दिया।इसी को लेकर केंद्र सरकार एक अध्यादेश लेकर आई।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here