Bhagwant Mann: पंजाब कैबिनेट की बैठक में पांच बड़े फैसले, कई विभागों में 26,454 भर्तियों को दी मंजूरी, एक विधायक-एक पेंशन योजना भी लागू

पंजाब कैबिनेट की आज हुई बैठक में कई महत्‍वपूर्ण फैसले हुए। बैठक में पूर्व विधायकों को एक ही पेंशन देने के निर्णय पर भी मुहर लगी है।

0
206
punjab news
punjab news

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कैबिनेट की मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं। सीएम ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। बैठक में पांच महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जिसमें राज्‍य में 26454 पदों पर भर्तियां और इसके साथ ही एक विधायक एक पेंशन की घोषणा को मंजूरी दे दी गई। बैठक में घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम को भी मंजूरी मिल गई है।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

बता दें कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर ही यह ऐलान कर दिया गया था कि, पूर्व विधायकों के लिए एक ही पेंशन योजना जारी होगी। सीएम भगवंत मान ने ऐलान करते हुए कहा था कि, राज्य में एक बार विधायक बनने पर 75,100 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है, यदि वह विधायक दूसरी बार फिर से विधायक बनता है तो पेंशन में 25000 रुपये की वृद्धि हो जाती है। इस तरह कई विधायक तो तीन लाख से अधिक की पेंशन ले रहे हैं। इससे राज्य सरकार पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा था।

Bhagwant Mann ट्वीट कर दी जानकारी

1- कई विभागों की 26454 भर्तियों को मंजूरी।
2- एक MLA, एक पेंशन को मंजूरी।
3- घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम को मंजूर।
4- मुक्तसर जिले में नरमे की फसल के खराब होने पर 41.8करोड़ मुआवज़े को मंजूरी 38.08 करोड़- किसानों को 03.81 करोड़- खेत मजदूरों को।
5- छोटे ट्रांसपोर्टरों के लिए फीस जमा करवाने के लिए 3 महीने का समय बढ़ाया, किश्तों में भी जमा कर सकते हैं। सिर्फ ऐलान नहीं, जो कहते हैं, वो करते हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here