Assembly Election 2022 Live Updates: यूपी में तीसरे चरण में 57.44% तो वहीं पंजाब में 63.44% हुआ मतदान

0
531
Assembly Election 2022 Live Updates
Assembly Election 2022 Live Updates

Assembly Election 2022 Live Updates: दो राज्यों में आज विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हुआ। पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर मतदान किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान हुआ। यूपी में 59 सीटों वाले 16 जिलों में मतदान हुआ।

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हुआ। राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। मतदातओं ने कुल 1304 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 16 जिलों की 59 सीटों में आज वोटिंग हुई। इसमें हाथरस, फिरोज़ाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुख़ाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिले शामिल हैं। यूपी में तीसरे चरण में 627 प्रत्याशिय मैदान में हैं। बता दें कि 16 जिलों में हुई वोटिंग में 7 जिलों में यादवों का बोलबाला है।

अखिलेश यादव औरंगजेब हैं- शिवराज सिंह चौहान

Assembly Election 2022 Live Updates
Assembly Election 2022 Live Updates

UP Election 2022: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के देवरिया में रैली की। आने वाले चौथे चरण के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयारी में लग गई है। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान ने सपा नेता अखिलेश यादव को आज का औरंगजेब बताया। उन्होंने कहा कि वो इंसान जो अपने पिता के साथ ईमानदार नहीं है वो जनता के साथ ईमानदार कैसे होगा। ये बात मुलायम सिंह यादव ने खुद कही है। क्या आपको पता है कि औरंगजेब ने अपने पिता को जेल में डाल दिया था। भाई को जान से मार दिया था। मुलायम सिंह यादव ने खुद कहा था जिस तरह से अखिलेश ने उनका अपमान किया है, उस तरह से किसी ने नहीं किया है।

5 बजे तक हुआ 57.44% मतदान

UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान संपन्न होने वाला है। ऐसे में शाम 5 बजे तक सूबे के 16 जिलों में 57.44% मतदान हुआ है।

पंजाब में 5 बजे तक 63.44% मतदान

Punjab Election 2022: पंजाब में शाम होते होते मतदान में रफ्तार देखी गई। यहां पर शाम 5 बजे तक 63.44% मतदान हुआ।

UP Election 2022: यूपी में चुनाव खत्म होने वाला है। इससे पहले कन्नौज और झांसी जिलों में कितना फीसदी मतदान 5 बजे तक हुआ है इसकी अपडेट सामने आ गई है। कन्नौज में शाम 5 बजे तक 60.28 फीसदी मतदान हुआ है।

कन्नौज

मतदान प्रतिशत: 05:00 बजे
कन्नौज सदर: 60.94%
छिबरामऊ: 58.6%
तिर्वा:61.3%
कुल औसत: 60.28%

झांसी

झांसी जिले में 5 बजे तक 57.71 %वोटिंग हुई

एटा

103- अलीगंज विधानसभा – 64.30%

104- एटा सदर विधानसभा – 61.30%

105 – मारहरा विधानसभा – 64.50%

106- जलेसर विधानसभा – 64.23%

जनपद एटा में कुल मतदान 63.58%

औरैया

औरैया सदर में- 56.09%
दिबियापुर विधानसभा में- 61.41%
बिधूना विधानसभा- 57.69%

हमीरपुर

राठ विधानसभा – 58.47 %

हमीरपुर विधानसभा – 57.63 %

कुल मतदान- 58.05 %

हाथरस
विधानसभा क्षेत्र हाथरस -78 में 57.61 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र सादाबाद-79 में 60.44 प्रतिशत तथा विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ-80 में 58.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।
58.95 प्रतिशत है।

महोबा

05:00 बजे तक मतदान प्रतिशत
पूरे जनपद का- 61.54%
विधानसभा महोबा- 61.59%
विधानसभा चरखारी- 61.48%

फ़िरोज़ाबाद

95 टूण्डला विधानसभा में 54.37 प्रतिशत

96 जसराना विधानसभा 58.45 प्रतिशत

97 फ़िरोज़ाबाद विधानसभा 57.1 प्रतिशत

98 शिकोहाबाद विधानसभा 58.42 प्रतिशत

99 सिरसागंज विधानसभा 58.72 प्रतिशत

फ़िरोज़ाबाद जिले में 5 बजे तक कुल 57.35 प्रतिशत हुआ मतदान।

ललितपुर

5 बजे तक 67.5%हुआ मतदान

कानपुर नगर

बिल्हौर 60.56
बिठूर 59.77
कल्याणपुर 50
गोविंद नगर 51.33
सीसामऊ 53.65
आर्यनगर 48
किदवई नगर 51
कैंट 50.39
महाराजपुर 51.75
घाटमपुर 58.01

मिनाक्षी लेखी ने भगवंत मान को बताया झूठा

Punjab Election 2022:
Punjab Election 2022:

Punjab Election 2022: पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी के पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान की खूब चर्चा हो रही है। बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने उन्हें एक नंबर का झूठा बताया है। मीनाक्षी लेखी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, वे बहुत बड़े झूठे व्यक्ति हैं।

अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज

UP Election 2022 Akhilesh Yadav 1

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या में रैली की। रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मैं उन लोगों को कहना चाहता हूं कि अगर काका चले गए तो बाबा भी चले जाएंगे। योगी भी वापस चले जाएंगे। उन्होंने सबका नाम बदला है। अब उनका नाम भी बाबा बुलडोजर रख दिया गया है।

हाथरस
विधानसभा क्षेत्र हाथरस -78 में 48.42 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र सादाबाद-79 में 51.42 प्रतिशत तथा विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ-80 में 50.62 प्रतिशत मतदान हुआ है।
50.10 प्रतिशत है।

जालौन

03:00 बजे तक मतदान प्रतिशत

219 विधानसभा माधौंगढ़ क्षेत्र- 46.90 प्रतिशत

220 विधानसभा कालपी क्षेत्र- 44.20 प्रतिशत

221 विधानसभा उरई क्षेत्र-49.5 प्रतिशत

जनपद जालौन की तीनों विधानसभा की कुल प्रतिशत 46.87

महोबा

महोबा जनपद में दोपहर
3:00 बजे तक हुआ 51.71 फीसदी मतदान।

कन्नौज

196 -छिबरामऊ – 46.8%
197 – तिर्वा – 52.5%
198 – कन्नौज सदर – 51.4%
टोटल – 50.23%

फ़िरोज़ाबाद

95 टूण्डला विधानसभा में 48.86 प्रतिशत

96 जसराना विधानसभा 51.8 प्रतिशत

97 फ़िरोज़ाबाद विधानसभा 50.09 प्रतिशत

98 शिकोहाबाद विधानसभा 50.7 प्रतिशत

99 सिरसागंज विधानसभा 54.7 प्रतिशत

फ़िरोज़ाबाद जिले में 3 बजे तक कुल 51.09 प्रतिशत हुआ मतदान।

3 बजे तक हुआ 49.81% मतदान

Punjab Election 2022
Punjab Election 2022

EVM पड़ी ठप

UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: झाँसी के गरौठा विधानसभा के सीपी इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब होने पर करीब 2 घंटे मतदान ठप रहा। पीठासीन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद भी 2 घंटे मतदान नहीं हो पाया। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

हाथरस

01 बजे तक जनपद हाथरस की तीनों विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत निम्न प्रकार है।
विधानसभा क्षेत्र हाथरस -78 में 34.84 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र सादाबाद-79 में 37.12 प्रतिशत तथा विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ-80 में 38.04 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कुल मतदान का प्रतिशत
36.61 प्रतिशत है।

जालौन

219 विधानसभा माधौंगढ़ क्षेत्र- 36.08 प्रतिशत

220 विधानसभा कालपी क्षेत्र- 35.72 प्रतिशत

221 विधानसभा उरई क्षेत्र- 40.50 प्रतिशत

जनपद जालौन

जनपद जालौन की तीनों विधानसभा की कुल प्रतिशत 37.43

फ़िरोज़ाबाद जिले की पाँच विधानसभाओं का दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत।

95 टूण्डला विधानसभा में 35 प्रतिशत

96 जसराना विधानसभा 37.28 प्रतिशत

97 फ़िरोज़ाबाद विधानसभा 40.3 प्रतिशत

98 शिकोहाबाद विधानसभा 38.49 प्रतिशत

99 सिरसागंज विधानसभा 40 प्रतिशत

फ़िरोज़ाबाद जिले में 1 बजे तक कुल 38.24 प्रतिशत हुआ मतदान।

औरैया

औरैया कुल-33.37

दिबियापुर विधानसभा-32.67
औरैया। -36.25
बिधूना 31.2

कन्नौज
छिबरामऊ में पड़े, 37.4%
तिर्वा में पड़े, 40.8%
कन्नौज सदर में पड़े, 35.5%
तीनों विधानसभाओं में टोटल पड़े वोट, 37.9%

ललितपुर

ललितपुर का 1 बजे तक हुआ मतदान 42.1

एटा

मतदान प्रतिशत अपडेट- 01 बजे तक

103- अलीगंज विधानसभा – 43%

104- एटा सदर विधानसभा – 38.52%

105 – मारहरा विधानसभा – 44.57%

106- जलेसर विधानसभा – 43.16%

जनपद एटा में कुल मतदान 42.31%

हमीरपुर

राठ विधानसभा – 37.35 %

हमीरपुर विधानसभा – 35.30 %

कुल मतदान- 36.32 %

महोबा

महोबा जनपद में दोपहर 1:00 बजे तक हुआ 38.12 फीसदी मतदान

Punjab Election 2022
Punjab Election 2022

कानपुर के व्यवसाई की अनोखी पहल

UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: मतदान केंद्र से कई तरह की तस्वीरें सामने आईं। कहीं दूल्हा-दुल्हन वोटिंग करने के लिए पहुंचे तो , कहीं दिव्यांग जन अपने मत का प्रयोग करते हुए दिखे।

कानपुर के एक व्यवसाई व समाजसेवी राजेश भल्ला ने एक अनोखी पहल की जहां उन्होंने वोट देकर आने वालों को मुफ्त में नाश्ता कराया।

हाथरस

11.00 बजे तक जनपद हाथरस की तीनों विधानसभाओं में मतदान फीसदी इस तरह है।
विधानसभा क्षेत्र हाथरस -78 में 21.11 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र सादाबाद-79 में 23.43 प्रतिशत तथा विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ-80 में 23.98 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कुल मतदान का प्रतिशत
22.80 प्रतिशत है।

फ़िरोज़ाबाद

11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

95-टूंडला विधानसभा – 24.66%

96-जसराना विधानसभा – 22.37%

97-फ़िरोज़ाबाद सदर विधानसभा – 24.6%

98-शिकोहाबाद विधानसभा – 24.7%

99-सिरसागंज विधानसभा – 25.26%

झाँसी में 11 बजे तक 19.11 प्रतिशत मतदान हुआ

222 — बबीना — 17.60
223 — झाँसी — 17.34
224 — मऊरानीपुर — 22.00
225 — गरौठा — 19.50

औरैया

औरैया में सुबह 11 बजे तक कुल 20.04% मतदान हुआ ।
औरैया विधानसभा में 18.75% , दिबियापुर विधानसभा 19.5% , बिधूना 21.86 % मतदान पड़े

जनपद एटा

विधानसभा सामान्य निर्वाचन – 2022
मतदान प्रतिशत अपडेट- 11 बजे तक
103- अलीगंज विधानसभा – 20.00%

104- एटा सदर विधानसभा – 26.00%

105 – मारहरा विधानसभा – 26.70%

106- जलेसर विधानसभा – 24.50%

जनपद एटा में कुल मतदान 24.30%

मायावती ने जनता से क्या कहा?

Mayawati,UP Election 2022
Mayawati

UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने जनता को संदेश देते हुए कहा कि अपने मत का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि राज्य में राज करने वाली पार्टी ने जनता से झूठे वादें किए हैं। जनता बेरोजगार घूम रही है।

अखिलेश यादव ने दिया वोट

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जसवंतनगर में अपना मतदान किया। अखिलेश यादव करहल विधानसभा से चुनावी मैदान में हैं।

प्रमिला पांडेय के खिलाफ FIR दर्ज

Kanpur Mayor Pramila Pandey
Kanpur Mayor Pramila Pandey

UP Election 2022: कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने मतदान के दौरान फोटो खींच कर वायरल कर दी थी। तस्वीर में साफ साफ दिख रहा है कि उन्होंने भाजपा को वोट किया है। ऐसे में उन्होंने कानून का उल्लंघन किया है। प्रमिला पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पंजाब में वोटिंग का हाल

महोबा

9 बजे तक वोटिंग

230 महोबा- 8.5 प्रतिशत
231 चरखारी- 7.5 प्रतिशत

जिले में कुल वोटिंग: 8.02 प्रतिशत

जनपद एटा
विधानसभा सामान्य निर्वाचन – 2022
मतदान प्रतिशत अपडेट-09 बजे तक

103- अलीगंज विधानसभा – 08.15%

104- एटा सदर विधानसभा – 10.00%

105 – मारहरा विधानसभा – 10.50%

106- जलेसर विधानसभा – 16.00%

जनपद एटा में कुल मतदान 11.16%

मतदान प्रतिशत विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 जनपद कन्नौज
में 7:00 बजे से 9:00 बजे तक

विधानसभा कन्नौज-198
मतदान प्रतिशत-9.5%

विधानसभा तिर्वा-197
मतदान प्रतिशत-9.6%

विधानसभा छिबरामऊ-196
मतदान प्रतिशत-11.23%

फर्रुखाबाद
मतदान प्रतिशत 09 बजे
कायमगंज 8.98
अमृतपुर-9.54
फर्रुखाबाद सदर-10.31
भोजपुर-9.61

टोटल 9.61

कानपुर की महापौर का कारनामा

UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने मतदान के दौरान गोपनीयता भंग की है। उन्होंने मतदान के दौरान फोटो खींचकर तस्वीर को वायरल कर दिया। प्रमिला हडसन पोलिंग सेंटर पर मतदान करने पहुंची थी।

पंजाब में प्रताप सिंह बाजवा ने किया मतदान

Punjab Election 2022: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा गुरदासपुर में वोटिंग करने पहुंचे।

शिक्षा मंत्री ने किया मतदान

Punjab Election 2022: पंजाब के शिक्षा मंत्री Pargat Singh जालंधर के मीठापुर में वोटिंग करने पहुंचे।

चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे मंदिर

Punjab Election 2022: पंजाब में चुनाव चल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शिव मंदिर में पूजा करते हुए नजर आए। उन्होंने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब में अच्छी सरकार आए, पारदर्शी सरकार आए, नेक नीति के साथ अगली सरकार चलाने का मौका मिले। मैं हमेशा सभी का भला मांगने वाला हूं इसलिए मैंने पूरे पंजाब के भले के लिए प्रार्थना की

दूल्हा दुल्हन ने किया मतदान

UP Election 2022: फिरोजाबाद के हनुमानगढ़ लक्ष्मी कॉन्वेंट स्कूल मतदान केंद्र पर एक नवविवाहित जोड़े ने वोट डाला।

पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने किया वोट

Punjab Election 2022: पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं पंजाब की जनता से आग्रह करता हूं पंजाब को आगे लेकर जाएं। वोट करें। जाति, धर्म से हटकर वोट करें।

हाथरस में मतदान का हाल

UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: 09 बजे तक जनपद हाथरस की तीनों विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत निम्न प्रकार है। विधानसभा क्षेत्र हाथरस -78 में 6.3 प्रतिशत है। विधानसभा क्षेत्र सादाबाद-79 में 8.77 प्रतिशत तथा विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ-80 में 4.51 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Conjoined Twins ने किया मतदान

Punjab Election 2022: पंजाब में वोटिंग चल रही है। इस बीच सभी लोग अपनी सरकार को चुनने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। Conjoined Twins भी अपना कीमती वोट देने के लिए अमृसर पहुंचे।

EVM मशीन खराब

UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: यूपी में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। ऐसे में ईवीएम खराब होने की खबरें भी सामने आ रहीं हैं। औरैया 202 विधानसभा बिधूना में बूथ नंबर 416 पर मतदान स्थल ग्राम पशु की ईवीएम मशीन खराब हो गई है। ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान ठप पड़ गया है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here