19 December: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, Delhi-NCR में भी गिरा तापमान

0
536
Weather Update, weather update today,weather today at my location

APN News Live Updates:देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में ठंड ने अपना विकराल प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। दिनभर में औसतन अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति बढ़ने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी मामूली सुधार दर्ज किया गया।

दिल्ली की सड़कों पर भी धुंध का असर देखने को मिल रहा है।
Delhi Pollution
Delhi Pollution

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यानथ पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और सपा आमने सामने है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी फोन को टैप किया जा रहा है और स्वयं अखिलेश यादव उसे हर शाम सुनते हैं। पढ़ें पूरी खबर

Bhagwan Ram और ब्राह्मणों पर Jitan Ram Manjhi के बिगड़े बोल, मांगी माफी; बिहार में सियासत गर्म

itan ram manjhi

Bhagwan Ram और ब्राह्मणों को लेकर Jitan Ram Manjhi मांझी ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। मांझी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पटना में मुसर भुइयां समाज के कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अति‍थि उन्‍होंने हिंदू धर्म को खराब बताते हुए ब्राह्मण समुदाय को गाली दी। हालांकि बाद में आज उन्होंने अपनी बात को वापस ले लिया और माफी भी मांग ली। पढ़ें पूरी खबर

RJD नेता Shivanand Tiwari ने की Tejashwi Yadav और उनकी पत्‍नी से मुलाकात, मुंह दिखाई में बहु को यह दिया तोहफा

Shivanand Tiwari meets Tejashwi Yadav and his wife

Rashtriya Janata Dal के नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav अपनी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी और Rajshree Yadav की शादी के बाद लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दींं। रविवार को RJD के वरिष्‍ठ नेता Shivanand Tiwari ने भी इस नए विवाहित जोड़े से मुलाकात की। उन्‍होंने तेजस्‍वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को अपना आशीर्वाद और तोहफा भी दिया। पढ़ें पूरी खबर

Goa Liberation Day की पूरी कहानी, जब Lohia ने कहा था- ‘Portuguese Go Back’

001 7

Goa Liberation Day:हर साल की तरह देश आज गोवा मुक्ति दिवस मना रहा है। आज से ठीक 60 साल पहले 19 दिसंबर 1961 को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय अभियान’ शुरू कर गोवा, दमन और दीव को पुर्तग़ालियों के शासन से मुक्त कराया था।

वैसे देश तो 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था लेकिन गोवा 19 दिसंबर 1964 तक पुर्तगाली शासन के अधीन रहा क्योंकि पुर्तगालियों ने भारत सरकार के उस अनुरोध को खारिज कर दिया, जिसमें प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उनसे गोवा, दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली को सौंपने की मांग की थी। पढे़ं पूरी खबर

CBSE Exam 2021: 12वीं की History की परीक्षा कल, एग्जाम से पहले जान ले ये महत्वपूर्ण बात

CBSE 10th RESULT 2018 Girls top again 86.70 percent children pass e1644142314977

CBSE Exam 2021 द्वारा कल 20 दिसंबर को कक्षा 12 के इतिहास की परीक्षा आयोजित करेगी। यह परीक्षा 90 मिनट तक चलेगी जो सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। सभी छात्रों का परीक्षा से 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना अनिवार्य है। साथ ही, बिना एडमिट कार्ड परीक्षा नहीं देने दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब के कथित अपमान के आरोप में युवक की हत्या

पंजाब में Amritsar के श्री हरमंदिर साहिब यानी पवित्र स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब के हुए कथित अपमान के आरोप में वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को इस कदर पिटाई की कि उसकी जान चली गई। जानकारी के मुताबिक मारे गये युवक पर आरोप है कि वह नंगे पाव से गुरु ग्रंथ साहिब दरबार में चढ़ गया था।

जिसके बाद वहां मौजूद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के कर्मचारियों ने युवक को इस कदर मारा की उसकी मौत हो गई। इस मामले में अमृतसर के डीसीपी पीएस भंडाल ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब एक अज्ञात व्यक्ति करघे को फांदकर तलवार उठाने के बाद उस स्थान के पास पहुंच गया, जहां सिख ग्रंथी पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर रहे थे।

जिसके बाद SGPC की टास्क फोर्स के सदस्यों ने उसे दबोच लिया। उसके बाद उसे SGPC के दफ्तर ले जाया गया, जहां कथिततौर पर उसकी बुरी तरह पिटाई की गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 साल थी। घटना के बाद हरमंदिर साहिब परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आज Goa Liberation Day

WhatsApp Image 2021 12 19 at 10.

भारत में हर साल 19 दिसंबर Goa Liberation Day मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सशस्त्र बलों ने 1961 में पुर्तगाली शासन के 450 वर्षों के बाद गोवा को मुक्त कराया था। 1510 में पुर्तगालियों ने भारत के कई हिस्सों को उपनिवेश बना लिया था। लेकिन 19वीं शताब्दी के अंत तक भारत में पुर्तगाली उपनिवेश Goa, Daman, Diu, Dadra, Nagar Haveli और Anjediva द्वीप तक सीमित थे। Goa Liberation Movement के दौरान गोवा में पुर्तगाली औपनिवेशिक शासन को समाप्त करने की मांग की गई, यह विद्रोह छोटे पैमाने शुरू हुआ था। पढ़ें पूरी खबर

Mohan Bhagwat ने कहा- “भारत में 40 हजार साल पहले से सभी लोगों का DNA समान”

260384896 1956415851195918 3406859705826686578 n

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के धर्मशाला में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फिर पूर्वजों को एक बताया है। उन्होंने कहा कि भारत में पिछले 40 हजार साल पहले से सभी लोगों का डीएनए (DNA) समान है। हमारे पूर्वज एक हैं और उन पूर्वजों के कारण अपना देश फला-फूला है। मोहन भागवत ने कहा कि मैं हवा में बात नहीं करता हूं। हमारे पूर्वज एक हैं। उन्ही की देन है कि आज भारत फल फूल रहा है। पढ़ें पूरी खबर

Omicron के खतरे के बीच दिल्ली में कोरोना केस बढ़े

Omicron variant
Omicron variant

देश में Omicron के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी दिल्ली में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 86 नए मामले सामने आए, जो पांच से अधिक महीने में एक दिन में सर्वाधिक संख्या है। इसी के साथ संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत रही।

हालांकि कोरोना संक्रमण से किसी नये मौत का मामला सामने नहीं आया। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों बता रहे हैं कि इससे पहले, दिल्ली में आठ जुलाई को कोरोना वायरस संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए थे। दिल्ली में Omicron के खतरे के मद्देजनर मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

शुक्रवार को कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप से 12 लोग संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद ऐसे संक्रमितों की कुल संख्या 22 हो गई। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 14,42,090 हो गई है। 14.16 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। मृतकों की कुल संख्या 25,100 है। शनिवार को कुल 66,096 नमूनों की जांच की गई।

वहीं देशभर में कोविड के लिए अब तक कुल 66,41,09,395 सैम्पल्स टेस्ट किए गए हैं, इसमें कल टेस्ट किए 12,11,977 सैम्पल्स शामिल हैं।

दूसरी ओर तेजी से फैल रहे Omicron वैरिएंट को रोकने के लिए पूरे यूरोप में कई देशों ने सख्त पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। खबरों के अनुसार ब्रिटेन दो हफ्ते के लिए लाकडाउन लगाने की तैयारी में है तो फ्रांस और आस्ट्रिया में यात्रा संबंधी सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। पेरिस में नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाली आतिशबाजी को रद कर दिया गया है। डेनमार्क ने थियेटर, सिनेमा हाल, मनोरंजन पार्को को बंद करने के साथ ही पब और रेस्त्रां में लोगों की संख्या सीमित कर दी है। आयरलैंड ने पब और बार में रात आठ बजे के बाद कर्फ्यू लगाने यानी बंद करने का आदेश दिया है।

इलाहाबाद HC ने यूपी सरकार से पूछा, कितने ऐसे विद्यालय हैं, जहां एक भी छात्र नहीं है

Allahabad High Court
Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि प्रदेश में कितने ऐसे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, जहां एक भी छात्र नहीं पढ़ रहा है। कोर्ट ने परिषदीय विद्यालयों की खस्ता हालत और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर भी सरकार से जानकारी मांगी है। मामले की सुनवाई कर रही दो जजों की खंडपीठ ने यह आदेश नंदलाल की जनहित याचिका पर दिया है। याचिका में प्रयागराज के दारागंज स्थित उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय सहित कई विद्यालयों की बदहाल स्थिति का हवाला दिया गया है।

मामले में प्रतिपक्षी खंड शिक्षाधिकारी की एक जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कोर्ट को बताया गया है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वर्तमान में एक भी छात्र नहीं है, ऐसा अध्यापकों व शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण है। इसी प्रकार अन्य विद्यालयों में शिक्षा का स्तर काफी खराब है। कई शिक्षकों को कक्षा चार के स्तर की अंग्रेजी भी नहीं आती है। हिंदी भी शुद्ध नहीं है। विज्ञान के फॉर्मूले मालूम नहीं हैं। याची की ओर से कहा गया कि विद्यालयों की दुर्दशा के कारण अभिभावक अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नहीं भेज रहे हैं जिससे छात्रों की संख्या शून्य हो गई है। कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार से पूरे प्रदेश के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या का रिकॉर्ड मांगा है।

इसे भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi का तंज- मोदी सरकार एक मोहल्ले के दक़ियानूसी अंकल की तरह…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here