24 घंटों में सामने आए Corona के 8,318 मामले, कल से 21.1% घटे केस

0
469
Corona Case in India
Corona Case in India

कोरोना (Corona) के मामले देश में फिर तेजी से पैर पसार रहे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 8,318 मामले सामने आए हैं। साथ ही इस बीच 10,967 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्‍या बढ़कर 3,39,88,797 तक पहुंच गई है। दैनिक मामलों के कम होने और ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या बढ़ने के कारण सक्रिय मामलों की संख्‍या में भी काफी कमी आई है। अब देश में 1,07,019 सक्रिय मामले बचे हैं। यह पिछले 541 दिनों में सबसे कम हैं।

रिकवरी रेट में इजाफा

देश में रिकवरी रेट में भी वृद्धी हो रही है। रिकवरी रेट बढ़कर 98.34 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह मार्च 2020 के बाद सर्वाधिक है। वहीं देश में सक्रिय मामले अब कुल मामलों का एक प्रतिशत से भी कम बचे हैं। देश में फिलहाल कुल मामलों के 0.31 प्रतिशत सक्रिय मामले बचे हैं। यह मार्च 2020 के बाद देश में सबसे कम हैं।

देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.86 प्रतिशत  है। यह पिछले 54 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है, वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.88 फीसद तक पहुंच गई है। यह पिछले 13 दिनों से 1 फीसद से नीचे है।

Omicorn वेरिएंट

भारत में कोरोना कमजोर होता दिख रहा है लेकिन दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसे लेकर आज पीएम मोदी हाई लेवल की मीटिंग करने वाले हैं। नए वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की जा सकती है।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नाया वेरिएंट B.1.1529 मिला है, जिसे Omicorn  नाम गया है। नए वेरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए यूएस और यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली सभी फ्लाइटों पर रोक लगा दी है। संक्रमण वाले देशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं अमेरिकी सरकार ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगाने का फैसला किया है। कनाडा ने घोषणा की है कि 14 दिन में अफ्रीका से आने वाले नागरिकों को कोरोना टेस्ट करना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही बाहर निकलने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

South Africa में मिले कोरोना के नए वेरिएंट को WHO ने Omicorn नाम दिया, यूरोपीय देशों ने रद्द की Flights

COVID-19 से बचाव के लिए ITC ने Nasal Spray का क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here