76th Independence Day: पीएम मोदी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान में जोड़ा जय अनुसंधान

पीएम मोदी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान में जय अनुसंधान को जोड़ते हुए कहा कि इनोवेशन बहुत जरूरी है। देश 5जी की ओर कदम बढ़ा चुका है। आज 75 साल के बाद मेड इन इंडिया गन से सलामी दी गई।

0
188
Independence Day 2022
76th Independence Day: पीएम मोदी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान में जोड़ा जय अनुसंधान

76th Independence Day: आज पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराया और इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई। इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने इस दौरान जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा लगाया।

पीएम मोदी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान में जय अनुसंधान को जोड़ते हुए कहा कि इनोवेशन बहुत जरूरी है। देश 5जी की ओर कदम बढ़ा चुका है। आज 75 साल के बाद मेड इन इंडिया गन से सलामी दी गई। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति से नया विश्व बन रहा है। आज दुनिया होलिस्टिक हेल्थकेयर की बात कर रही है। जब वे समग्र स्वास्थ्य देखभाल का उल्लेख करते हैं तो वे भारत के योग और आयुर्वेद को देखते हैं। यह वह विरासत है जो हम दुनिया को दे रहे हैं।

76th Independence Day: पीएम मोदी ने कहा ‘देश के युवाओं को भरपूर मदद मिले’

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि देश के युवाओं को असीम अंतरिक्ष से लेकर समंदर की गहराई तक रिसर्च के लिए भरपूर मदद मिले। इसलिए हम स्पेस मिशन, Deep Ocean IndiaAt75th Mission का विस्तार कर रहे हैं। स्पेस और समंदर की गहराई में ही हमारे भविष्य के लिए जरूरी समाधान हैं।

76th Independence Day: पीएम मोदी ने कहा स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को याद किया

लाल किले की प्राचीर से भाषण देते हुए पीएम मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को याद किया। इसके साथ ही उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भी याद किया। नेताजी के अलावा उन्होंने भीमराव अंबेडकर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आखिरी इंसान को सफल बनाने का प्रयास जारी है। 75 साल में देश ने पुरुषार्थ दिखाया है। देश पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगले 25 साल देश के लिए बेहद ही अहम हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here