Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी-12 की कमी पड़ सकती है भारी, जानें इससे जुड़ी समस्याएं और समाधान

0
140
Vitamin B12 Deficiency
Vitamin B12 Deficiency

Vitamin B12 Deficiency: हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए हम आहार तो लेते हैं लेकिन कई बार कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण हम बीमार पड़ जाते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए आवश्यक है कि हम एक संतुलित आहार लें। इसके लिए जरुरी है कि हमारे भोजन में विटामिन, मिनरल्स,आयरन, कैलशियम आदि भरपूर मात्रा में हो। हमारे शरीर में जरुरी पोषक तत्वों में से एक विटामिन बी 12 भी है।

विटामिन बी12 की कमी के कारण हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी कमी आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। यह शरीर में न केवल रेड ब्लड सेल्स और डीएनए बनाता है बल्कि यह हमारी तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य को भी बढ़ाता है।

Vitamin B12 Deficie min
Vitamin B12 Deficiency

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी-12 की कमी के कारण होने वाले नुकसान

Vitamin B12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के कारण कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। जैसे कमजोरी, थकान, हल्कापन, सांस लेने में तकलीफ, त्वचा का पीला होना, कब्ज, दस्त, भूख का न लगना, तंत्रिका संबंधित समस्याएं जिसमें मांसपेशियों में कमजोरी होने लगती है, चलने में भी कई बार समस्या होती है तथा आंखें कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा एनीमिया का भी खतरा रहता है।

कई बार इसकी कमी से लोगों को ध्यान केंद्रित करने में समस्या होती है। इसकी कमी से याददाश्त कम होने लगती है और व्यक्ति अक्सर चीजें भूलने लगता है। क्योंकि विटामिन बी 12 की कमी सीधे हमारे दिमाग को प्रभावित करती है।

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण

त्वाचा का पीला पड़ना।
चक्कर आना।
भूख ना लगना।
वजन कम होना।
मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होना।
हाथ तथा पैर में झुनझुनाहट महसूस होना आदि।

vitamn b12 min
Vitamin B12 Deficiency

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के उपाय

Vitamin B12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए आप अपने आहार में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने भोजन में मछली, लाल मांस, बादाम का दूध, दही, अंडे आदि चीजों का शामिल कर सकते हैं। नियमित रुप से इन चीजों को अपने आहार में लेने से शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें..

Heart Attack Prevention: इन संकेतों को गलती से न करें नजरअंदाज नहीं तो ब्लॉक हो सकती हैं दिल की नसें…

Oral Health का पूरा रखें ख्‍याल, कब बदलें अपना पुराना ब्रश? जानिए यहां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here