Healthy Lifestyle: केले में भरपूर मात्रा में होता है आयरन, शेक पेट को पहुंचाता है ठंडक, पढ़ें इसके 10 फायदे

0
517
Lifestyle
Lifestyle: शहद और मलाई का लेप रूखी स्कीन के लिए फायदेमंद रहता है।

Healthy Lifestyle: केला (Banana) ऐसा फल है जो लगभग हर मौसम में पाया जाता है। यह सब के बजट में शामिल है। आयुर्वेद के अनुसार एक केला खाने से पूरे खाने की कमी पूर्ण हो जाती है। केला सेहत का खजाना है। इसे वजन बढ़ाने के लिए खा सकते  हैं।

यहां पर पढ़ें इसके गुण

केले में पोटैशियम पाया जाता है, जो कि ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए बहुत फायदेमंद है।

केले का शेक पेट को ठंडक पहुंचाता है। केले में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है।

केला पाचन क्रिया को सुचारु करता है। अल्सर के मरीजों के लिए केले का सेवन फायदेमंद होता है।

केले में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जिसके कारण खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

केले में ट्राइप्टोफान नामक एमिनो एसिड होता है जिससे मूड को रिलैक्स होता है। तनाव कम होता है।

दिल के मरीजों के लिए केला बहुत फायदेमंद होता है। हर रोज दो केले को शहद में डालकर खाने से दिल
मजबूत होता है और दिल की बीमारियां नहीं होती हैं।

अगर नाक से खून निकलने की समस्या है तो केले को चीनी मिले दूध के साथ एक सप्ताह तक इस्तेमाल कीजिए। नकसीर का रोग समाप्त हो जाएगा।

वजन बढ़ाने के लिए केला बहुत मददगार होता है। हर रोज केले का शेक पीने से पतले लोग मोटे हो सकते हैं। इसलिए पतले लोगों को वजन बढ़ाने के लिए केले का सेवन करना चाहिए।

बच्चों के विकास के लिए केला बहुत फायदेमंद होता है। केले में मिनरल और विटामिन पाया जाता है
जिसका सेवन करने से बच्चों का विकास अच्छे से होता है। इसलिए बच्चों की डाइट में केले को जरूर शामिल करना चाहिए।

केला बुजुर्गों के लिए सबसे अच्छा फल है। क्योंकि इसे बहुत ही आसानी से छीलकर खाया जा सकता है। इसमें विटामिन-सी, बी6 और फाइबर होता है जो बढ़ती उम्र में जरूरी होता है। बुजुर्गों में पेट के विकार को भी यह समाप्त करता है।

(डिस्केलमर: लेख में दी गई सलाह केवल सामान्य जानकारी है। ये एक्सपर्ट की राय नहीं है।)

यह भी पढें:

Healthy Lifestyle: पपीता खाने के हैं अनेकों फायदे, इम्यून सिस्टम को रखता है मजबूत

Healthy Lifestyle: काले चने में है भरपूर विटामिन, पढ़ें इसके पांच फायदे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here