Happy Valentine’s Day 2022: वैलेंटाइन्स डे पर इन प्यार भरे मैसेज के जरिए करें अपने इश्क का इजहार

0
466
Valentine Day
Valentine Day

Happy Valentine’s Day 2022: आज यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे मनाया जाता है। इस दिन का कपल बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि आज ही अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने का सबसे खास दिन होता है। इस दिन सभी कपल एक साथ टाइम बिताते हैं उन्हें गिफ्ट देते है, और अपने प्यार का इज़हार करते हैं। वैलेंटाइन्स डे एक ऐसा दिन है जिसका इंतजार हर साल कपल को होता है।

Valentine
Valentine’s Day 2022 (PHOTO BY SOCIAL MEDIA)

अगर आप किसी से अपनी मोहब्बत का इजहार करना चाहते हैं तो इस दिन से बेहतर दूसरा कोई दिन नहीं होता। फरवरी का महीना हर कपल के लिए बहुत खास होता है। इस महीने में आने वाले वैलेंटाइन डे का इंतजार प्यार करने वाले जोड़ों को पूरे साल रहता है। बता दें कि वैलेंटाइन वीक 7 दिनों तक चलता है, जो 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक होता है। वैलेंटाइन डे (Valentines Day History) मनाने की शुरुआत रोम के राजा क्लॉडियस के राज में हुई थी। उनकी रियासत रोम में एक पादरी थे, जिनका नाम सेंट वैलेंटाइन था। उन्हीं के नाम पर वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई।

Valentine’s Day स्पेशल शायरी-

तुझे देखा तो ये जाना सनम,
प्यार होता है दीवाना सनम,
अब यहाँ से कहा जाए हम,
तेरी बाँहों में मर जाए हम।

एक ही तमन्ना,
एक ही आरजू,
बाँहों में पनाह में तेरे,
सारी जिंदगी गुजर जाये।

Valentine's Day 2022
Valentine’s Day 2022

4. चुम लूँ तेरे होठों को दिल की ये ख्वाहिश है,
बात ये मेरी नहीं दिल की फरमाइश हैं।

5. तेरे होठों को चूमा तो एहसास हुआ,
की एक पानी ही जरूरी नहीं प्यास बुझाने के लिए।

लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप कपल के लिए खास बातें

यदि आप लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं तो Valentine Week आपके रिलेशन को और मजबूत बनाएगा। लेकिन वैलेंटाइन वीक में कई ऐसी बाते हैं जो कपल को ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वरना अपका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाएगा।

क्योंकि जिसे हम प्यार (Love) करते हैं वो शारीरिक रूप से हमारे पास नहीं होता, बस उसके साथ होने का विश्वास ही हमारे रिश्ते को आगे ले जाता है। यह विश्वास तभी गहरा होगा जब आप अपने Valentine से बात करेंगे। उसे अपना समय देंगे। यदि आपका पार्टनर आपसे दूर रहता है तो अपने प्यार पर शक ना करें। क्योंकि शक रिश्तों को खराब कर देता है। कपल के बीच झगड़े होने लगते हैं। जब तक कोई ठोस कारण न हो पार्टनर पर शक न करें। ऐसा करने से आपका रिश्ता टूट सकता है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here