Tourism Ministers Conference 2022: देश के पर्यटन को चमकाने के लिए धर्मशाला में होगा मंथन, 3 दिन के कार्यक्रम में होंगे 8 सत्र

पर्यटन मंत्रियों के तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत रविवार 18 सितंबर से होगी। खेल और बौद्ध नगरी धर्मशाला में 18 से 20 सितंबर तक देशभर के पर्यटन मंत्री, सचिव और केंद्र सरकार के विशेष अधिकारी शामिल होंगे।

0
227
Tourism Ministers Conference 2022: देश के पर्यटन को चमकाने के लिए धर्मशाला में होगा मंथन, 3 दिन के कार्यक्रम में होंगे 8 सत्र
Tourism Ministers Conference 2022: देश के पर्यटन को चमकाने के लिए धर्मशाला में होगा मंथन, 3 दिन के कार्यक्रम में होंगे 8 सत्र

Tourism Ministers Conference 2022: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। ये कार्यक्रम 18 से 20 सितंबर तक के लिए आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाली इस नेशनल कॉन्फ्रेंस में देश के सभी राज्यों के पर्यटन मंत्री शिरकत करेंगे। पर्यटन मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन रविवार 18 सितंबर से मंगलवार 20 सितंबर तक धर्मशाला के एक निजी होटल में होगा।

इस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम राज्यों के पर्यटन मंत्रियों के अलावा पर्यटन सचिव और भारत सरकार के आला अधिकारी भी शमिल होंगे। इस सम्मेलन में आने वाले समय में किस तरह से देश में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा दिया जाए और इसके लिए क्या करने की जरूरत है इन सभी विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Tourism Ministers Conference 2022: देश के पर्यटन को चमकाने के लिए धर्मशाला में होगा मंथन, 3 दिन के कार्यक्रम में होंगे 8 सत्र
Dharamshala

Tourism Ministers Conference 2022: पर्यटन को बढ़ावा देना होगा उद्देश्य

धर्मशाला में आयोजित इस सम्मेलन में पर्यटन क्षेत्र की उम्मीदों और मुश्किलों पर मंथन होगा। हिमाचल प्रदेश की तरह ही ऐसे कई राज्य हैं जिनकी अर्थव्यवस्था का मुख्य स्रोत पर्यटन है। ऐसे राज्यों के सामने अपनी-अपनी चुनौतियां हैं, जिनके बारे में इस सम्मेलन में चर्चा हो सकती है। कोरोना काल में पर्यटन और उससे जुड़े लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा, जिसका असर कई परिवारों से लेकर राज्यों के खजाने पर भी पड़ा। इससे उबरने के लिए भी पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन में रणनीति पर चर्चा हो सकती है। कुल मिलाकर इस बैठक में पर्यटन का खाका तैयार किया जाएगा। जो बेहद अहम माना जा रहा है।

Tourism Ministers Conference 2022: देश के पर्यटन को चमकाने के लिए धर्मशाला में होगा मंथन, 3 दिन के कार्यक्रम में होंगे 8 सत्र
G. Kishan Reddy

Tourism Ministers Conference 2022: 18 सितंबर से होगी शुरुआत

पर्यटन मंत्रियों के तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत रविवार 18 सितंबर से होगी। खेल और बौद्ध नगरी धर्मशाला में 18 से 20 सितंबर तक देशभर के पर्यटन मंत्री, सचिव और केंद्र सरकार के विशेष अधिकारी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, पहले दिन रविवार को दोपहर करीब 3 बजे केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को चार बजे केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी राकेश कुमार वर्मा इस कार्यक्रम की जानकारी देंगे। साढ़े चार बजे सदगुरू जग्गी वासुदेव, 5 बजे आंनद महिंद्रा और साढ़े पांच बजे कपिल देव इस नेशनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। शाम को सात बजे विभिन्न हिमाचली सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

Tourism Ministers Conference 2022: कौन-कौन होगा शामिल?

धर्मशाला में आयोजित पर्यटन मंत्रियों की बैठक में कई जानी-मानी हस्ती शिरकत करने वाली हैं। इनमें आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव, उद्योगपति आनंद महिंद्रा, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव जैसे चर्चित चेहरे शामिल होंगे।

Tourism Ministers Conference 2022: प्रशासन ने तैयारियां की पूरी

गौरतलब है कि 3 दिन के इस आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गयी है। सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक के पुख्ता बंदोबस्त करने के आदेश दिए जा चुके हैं। पर्यटन मंत्रियों की नेशनल कान्फ्रेंस ऑफ स्टेट टूरिज्म मिनिस्टर्स की बैठक धर्मशाला में होगी। सरकार और मंत्रालय की ओर से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजन स्थल का चयन कर लिया गया है। इसके तहत धर्मशाला के दाड़ी शीला चौंक के एक निजी होटल में सभी बंदोबस्त किए जाएंगे।

Tourism Ministers Conference 2022: देश के पर्यटन को चमकाने के लिए धर्मशाला में होगा मंथन, 3 दिन के कार्यक्रम में होंगे 8 सत्र
Dharamshala

Tourism Ministers Conference 2022: मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन भी धर्मशाला में हुआ था

गौरतलब है कि इससे पहले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन भी 15 जून से 17 जून तक धर्मशाला में हुआ था। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी। अब धर्मशाला में ही पर्यटन मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें देश के पर्यटन क्षेत्र की क्षमताओं पर चर्चा होगी साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में नए कदम उठाने को लेकर भी मंथन होगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here