कुदरत का करिश्‍मा, एक ऐसी झील जो बदलती है रंग, जानिए Khurpatal Lake की पूरी जानकारी

Khurpatal Lake : कई पर्यटकों को इस झील के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण इसे ‘सीक्रेट डेस्टिनेशन’ भी कहा जाता है।कुछ जगहें ऐसी भी होती हैं, जोकि छिपी हुई होती हैं, लेकिन खूबसूरत बहुत होती हैं।

0
183
Khurpatal : top news hindi
Khurpatal

Khurpatal Lake : सरोवर नगरी नैनीताल के नाम से हर कोई वाकिफ है, लेकिन एक मशहूर झील ऐसी भी है जो नैनीताल के पास है और दिन में रंग बदलती है। पहाड़ी की तलहटी पर बसी इस खूबसूरत झील की बात ही कुछ ओर है। खुर्पाताल गांव नैनीताल से कालांढूगी रोड पर बसा है।इसी गांव के नाम पर इस झील का नाम पड़ा है। खुर्पा शब्‍द का यहां अर्थ घोड़े के पैर से है।

इसके चारों तरफ जंगल और हरियाली है।जिसे देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी यहां पहुंचते हैं।हालांकि कई पर्यटकों को इस झील के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण इसे ‘सीक्रेट डेस्टिनेशन’ भी कहा जाता है।कुछ जगहें ऐसी भी होती हैं, जोकि छिपी हुई होती हैं, लेकिन खूबसूरत बहुत होती हैं।यहां की खासियत है कि झील इतनी सुंदर है कि इसके आसपास का वातावरण और नजारे सैलानियों के दिल में बस जाता है।यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और सुकून पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

Khurpatal Lake top hindi news.
Khurpatal Lake.

Khurpatal Lake : बोटिंग की सुविधा नहीं

अगर आप यहां वोटिंग करने की सोच रहे हैं तो सैलानियों को थोड़ी निराशा हाथ लगेगी क्‍योंकि यहां सैलानी वोटिंग नहीं कर सकते।बस आप यहां जाकर इसकी सुंदरता को निहार सकते हैं। वहीं नैनीताल के नैनी झील और सात ताल में सैलानी वोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।ऐसे में आप यहां एडवेंचर एक्टिविटी नहीं कर सकते ।

Khurpatal Lake : जानिए कैसे पड़ा नाम खुर्पाताल ?

दरअसल ये एक प्राकृतिक झील है और अच्छी-खासी तादाद में सैलानी यहां आते हैं। यहां आप नेचर वॉक और ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।समु्द्र तल से 1635 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खुर्पाताल झील एक रहस्यमयी झील है।जोकि चारों तरफ से चीड़ और देवदार के वृक्षों से घिरी हुई है। यहां का खुशनुमा माहौल और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को खूब लुभाती है। घोड़े के खुर यानी तलवों की तरह दिखने की वजह से इस ताल का नाम खुर्पाताल पड़ा है। इस झील का व्यास करीब आधा किलोमीटर है और यह चारों तरफ से पहाड़ों से घिरी हुई है, जिस वजह से इसकी सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाती है।

Khurpatal Lake : झील का पानी बदलता है रंग

झील में मौजूद शैवालों के कारण इसका पानी रंग बदलता है। झील का रंग दूर से हल्का हरा दिखाई देता है।जानकारी के अनुसार झील में करीब 40 प्रकार की शैवालों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जब शैवाल के बीज बनते हैं तो झील का पानी रंग बदलता है। इस झील में काफी तादाद में मछलियां पाई जाती हैं, इसी वजह से इसे मछुआरों का स्वर्ग भी कहा जाता है। जहां गर्मियों में इस झील का पानी ठंडा तो वहीं सर्दियों में झील का पानी हल्का गुनगुना महसूस होता है। झील से थोड़ी ऊपर मनसा देवी मंदिर बना है। जहां सैलानी मां के दर्शन कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here