राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्वों में विलीन हुईं स्वर कोकिला Lata Mangeshkar, Mumbai में हुआ अंतिम संस्कार

0
652
Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार को शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर और भाई के बेटे आदित्य ने लता जी को मुखाग्नि दी है। श्मशान घाट पर परिवार वालों के अलावा PM Narendra Modi और कई अन्‍य लोग मौजूद थे। Lata Mangeshkar के पंचतत्वों में विलीन होने के बाद वहां मौजूद लोगों के साथ- साथ पूरे देश की आंखें नम हो गईं।

DIDI e1644154010148

लता जी के अंंतिम संस्‍कार से पहले PM Narendra Modi ने उनको अंतिम श्रद्धांजलि दी थी। पीएम मोदी के अलावा महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे, Chhagan Bhujbal, मनसे प्रमुख राज ठाकरे, सांसद सुप्रिया सुले और गीतकार जावेद अख्तर ने भी लता जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दींं।

MODI

भारत सरकार की ओर से लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। 6 और 7 फरवरी 2022 को देश में राष्ट्रीय शोक रहेगा और राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट तक सभी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

lata mangeshkar

Lata Mangeshkar के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि दयालु लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। लता दीदी के जाने से देश में एक ऐसा खालीपन हुआ है, जिसे भरा नहीं जा सकता है। आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद करेंगी कि लता मंगेशकर कितनी बड़ी कलाकार थीं, जिनकी सुरीली आवाज़ में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्भुत क्षमता थी।

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

गौरतलब है कि लता मंगेशकर कोरोना और निमोनिया के कारण काफी दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। इनके भर्ती होने के बाद से ही देश में अच्छे स्वास्थ्य के लिए यज्ञ और पूजा-पाठ कराए जा रहे थें। लेकिन जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते आज ये स्वर कोकिला जिंदगी से हार गईं।

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

लता जी के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क पर स्वर की इस देवी को लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कांग्रेस, सपा, आरजेडी जैसे तमाम दलों ने दुख व्यक्त किया है। बेशक आज वो हमारे बीच में नही हैं लेकिन उनकी अवाज आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here