Khatron Ke Khiladi 12: रुबीना दिलैक से लेकर Munawar Faruqui तक, ये हो सकते हैं “खतरों के खिलाड़ी-12” के कंफर्म कंटेस्टेंट्स

बॉलिवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' के शूट से जुड़ी सभी जानकारी सामने आ चुकी है। साथ ही कंटेस्टेंट्स के बारे में खुलासा किया गया है।

0
199
Khatron Ke Khiladi 12
Khatron Ke Khiladi 12

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के फिल्मों की तरह, खतरों के खिलाड़ी (केकेके) भी दर्शकों के बीच हिट है। बता दें कि स्टंट आधारित रियलिटी शो अब अपने 12 वें सीजन के साथ आ रहा है। आने वाले इस सीज़न के लिए कुछ प्लेयर के नामों का ऐलान भी कर दिया गया है जिसमें शिवांगी जोशी, मोहित मलिक, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, प्रतीक सहजपाल और रुबीना दिलाइक शामिल हैं। वहीं कहा जा रहा है कि ‘लॉकअप’ शो से सबका दिल जीतने वाले मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

Munawar Faruqui: Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के फिल्मों की तरह, खतरों के खिलाड़ी (केकेके) भी दर्शकों के बीच हिट है।
Munawar Faruqui

लॉकअप’ शो की कंटेस्टेंट सायशा शिंदे का इस सिलसिले में वीडियो खूब वायरल हो रहा है, शायशा शिंदे अपने वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि, “खतरों के खिलाड़ी मुझे करना है। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि मुनव्वर कर रहा है इस साल खतरों के खिलाड़ी तो मैं ये सीजन तो पक्का नहीं कर रही हूं। सायशा शिंदे (Saisha Shinde) ने कहा कि “अगर मैं खतरों के खिलाड़ी 12 में शामिल होती हूं तो मुनव्वर को ही जिताऊंगी। तो क्या फायदा, मैं अगले सीजन में चली जाऊंगी।”

Khatron Ke Khiladi 12: केपटाउन में 55 दिन चलेगी Khatron Ke Khiladi 12 की शूटिंग

बता दें कि पिंकविला में छपि एक रिपोर्ट की माने तो इस रियलिटी शो के शूटिंग शेड्यूल के लिए रोहित शेट्टी इस महीने के आखिरी में दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन में रवाना होने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, रोहित शेट्टी सभी खिलाड़ियों के साथ 27 मई के आसपास दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे, और लगभग 55 दिनों तक – जुलाई के मध्य तक वहां रहेंगे। शो शुरू होने से पहले सभी को केप टाउन में चार दिनों के लिए क्वारंटाइन होना पड़ेगा। केकेके 12 की शूटिंग के लिए रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ी मुंबई में मुलाकात भी करने वाले हैं।

Khatron Ke Khiladi 12
Khatron Ke Khiladi 12

बता दें कि रोहित शेट्टी अभी अपनी आने वाली वेब-सीरीज़ में व्यस्त हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा मुख्य भूमिका में हैं। यह अमेज़न प्राइम पर आने वाली है। इसे रोहित शेट्टी ने भारत की सबसे बड़ी एक्शन सीरीज़ बताया है। वहीं उन्होंने हाल ही में यह भी घोषणा की थी कि उनकी रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म सर्कस 23 दिसंबर 2022 को रिलीज़ होगी। “यह हमारे दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने का समय है।

Khatron Ke Khiladi 12
Khatron Ke Khiladi 12

खतरों के खिलाड़ी 12 में ये खिलाड़ी आ सकते हैं नज़र

खतरों के खिलाड़ी 12 में भाग लेने वाली हस्तियों में रुबीना दिलाइक, फैसल शेख, मुनव्वर फारूकी, शिवांगी जोशी, जन्नत जुबैर, सृति झा, राजीव अदतिया, तुषार कालिया, मोहित मलिक, प्रतीक सहजपाल, एरिका पैकार्ड, चेतना पांडे और सिद्धार्थ निगम शामिल हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here