Hrithik Roshan को मिली नई Girlfriend? Restaurant के बाहर Mystery Girl के साथ आए नजर

0
840
Hrithik Roshan with New Girlfriend?
Hrithik Roshan with New Girlfriend?

बॉलीवुड एक्टर और World’s Most Handsome Man ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों डेटिंग शेटिंग को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। रिलेशनशिप को लकेर ऋतिक रोशन खबरों में सबसे ऊपर नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ऋतिक रोशन इन दिनों किसी लड़की को डेट कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था जिस दौरान वह एक मिस्ट्री गर्ल (Mystery Girl) के साथ नजर आए थे। चेहरे पर मास्क होने के कारण पता नहीं चला था कि वो रहस्यमय बालिका कौन है, पर इस बात का खुलासा हो चुका है।

Hrithik Roshan की नई प्रेमिका

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan

वीडियो वायरल होने के बाद फैंस कायस लगा रहे थे कि उनके फेवरेट एक्टर का दिल किसने चुरा लिया है। वीडियो को शेयर कर फैंस पूछ रहे थे कि एक्टर किसे डेट कर रहे हैं। जांच पड़ताल के बाद फैंस ने पता लगा ही लिया कि मिस्ट्री गर्ल का नाम Saba Azad है। सबा म्यूजिशियन होने के साथ-साथ एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं।

ऋतिक रोशन, सबा के साथ ही शुक्रवार रात को डिनर पर गए थे और जब वह रेस्टोरेंट से बाहर निकले तो पैपराजी ने उन्हे स्पॉट कर लिया। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं इस बात को लेकर कुछ साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। पर डिनर डेट पर सबा और ऋतिक साथ नजर आए तो कयासों के बाजार गर्म हो गए हैं।

Hrithik Roshan हाथ पकड़े आए नजर

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan

वायरल वीडिय में आप देख सकते हैं कि सबा के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हैं। इस दौरान वह सबा का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वह पैपराजी के सामने फोटोज क्लिक करवाने के लिए पोज नहीं देते हैं और सीधे अपनी कार की तरफ बढ़ जाते हैं। इसके बाद ऋतिक रोशन, सबा को कार में बैठाते हैं और फिर उसी कार में बैठकर रवाना हो जाते हैं।

https://www.instagram.com/reel/CZSBjBXBAhq/?utm_source=ig_web_copy_link

सबा आजाद को हाल ही में उन्हें नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘फील लाइक ईश्क’ में देखा गया था। अब वह वेब सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ में नजर आएंगी। जाहिर है ऋतिक रौशन ने कुछ ही साल पहले अपनी पत्नी सुजैन खान से तलाक लिया है। दोनों के तलाक के पीछे अभिनेत्री कंगना रनौत को जिम्मेदार बाताय जाता है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here