कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास एक बार फिर से मुश्किलों में फंसते दिख रहे हैं। हाल ही में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 1 जुलाई को टीवी पर प्रसारित हुए कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में शायर डॉ राहत इंदौरी, कुमार विश्वास और शायारा शबीना अदीब  शामिल हुए थे। यहां विश्वास ने महिलाओं को लेकर अपमाजनक टिप्पणी की जिसके बाद दिल्ली स्थित डाबरी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। 

दरअसल शो के दौरान विश्वास ने महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस समय चुनाव होता है और आप अपने इलाके से चुनाव लड़ो तो अपको बड़ी दिक्कत हो जाती है। मतलब जिस लड़की से आपका अफेयर हो, उसके पति को भी जीजा कहना पड़ता है।

वहीं शिकायतकर्ता की माने तो कुमार विश्वास ने अपनी इस टिप्पणी में महिलाओं को एक वस्तु का दर्जा दिया जिससे शिकायतकर्ता को आपत्ति हो गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपनी बेटी के साथ यह शो देख रहे थी। शो देखने के बाद उनकी बेटी ने पूछा कि मम्मी क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जायेंगे। महिलाएं वस्तु होती हैं? इसके बाद शिकायतकर्ता ने उनके खिलाफ दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी।

यह पहला मौका नहीं है जब कुमार विश्वास ऐसे विवाद में फंसे हैं। इससे पहले  भी उन पर एक कार्यक्रम में दक्षिण भारतीय नर्सों के रंग को लेकर टिप्पणी करने का आरोप लगा था।

वहीं कपिल का शो भी लगातार विवादों में घिरा रहा है। यहां तक कि खुद कपिल के खिलाफ महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का केस दर्ज हो चुका है। माना जा रहा है कि इस टिप्पणी का असर कपिल शर्मा के शो पर भी पड़ सकता है। वैसे भी सुनील ग्रोवर से झगड़े को लेकर पहले से ही उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here